script

होड़ और होर्डिंग्स से गायब पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे भाजपाई

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 07, 2018 11:07:57 am

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Ex.MLA

होड़ और होर्डिंग्स से गायब पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे भाजपाई

श्रीगंगानगर.

राजनीति में स्थायी दोस्ती और दुश्मनी नहीं होती, यह बात गुरुवार रात करीब दस बजे सार्थक हुई जब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा की तैयारियों में जुटे कई नेता पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ‘बाऊजी’ को मनाने उनके घर पहुंच गए। बाऊजी टिकट की होड़ और शहर में लगे होर्डिंग से गायब हैं।

स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर ङ्क्षसह, जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, नोहर के विधायक अभिषेक मटोरिया, श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में गौरव यात्रा के प्रभारी जुगल डूमरा, अलवर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत आदि भाजपा नेताओं का काफिला उनके जी ब्लॉक स्थित आवास पर पहुंचा।
इस काफिले के साथ विधायक कामिनी जिन्दल भी पहली बार पूर्व मंत्री के समक्ष पहुंची। कामिनी ने ही पिछले विधानसभा चुनाव में राधेश्याम गंगानगर को भारी मतों से हराया था। शहर की राजनीति के केंद्र वयोवृद्ध पूर्व मंत्री राधेश्याम और उनके पुत्र भाजपा जिला महामंत्री रमेश राजपाल पार्टी में अपनी अनदेखी और हाशिए पर जाने के कारण नाराज चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को श्रीगंगानगर आ रही हैं। उनकी गौरव यात्रा पदमपुर मार्ग पर उधम सिंह चौक से ब्लॉक एरिया के जिस मार्ग से गुजरेगी उसी पर पूर्व मंत्री का आवास है। एेसे में उनके आवास के आगे गौरव यात्रा का स्वागत कराने के लिए भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। हालांकि उनके पुत्र रमेश राजपाल ने बताया कि यह औपचारिक बैठक थी, सीएम का स्वागत करने का प्रयास किया जाएगा।
राजनीति में स्थायी दोस्ती और दुश्मनी नहीं होती, यह बात गुरुवार रात करीब दस बजे सार्थक हुई जब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा की तैयारियों में जुटे कई नेता पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ‘बाऊजी’ को मनाने उनके घर पहुंच गए। बाऊजी टिकट की होड़ और शहर में लगे होर्डिंग से गायब हैं।

स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर ङ्क्षसह, जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, नोहर के विधायक अभिषेक मटोरिया, श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में गौरव यात्रा के प्रभारी जुगल डूमरा, अलवर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत आदि भाजपा नेताओं का काफिला उनके जी ब्लॉक स्थित आवास पर पहुंचा।

ट्रेंडिंग वीडियो