scriptकल गंगासिंह चौक पर भाजपा का किया जाएगा विरोध | BJP will be opposed tomorrow at Ganga Singh Chowk | Patrika News

कल गंगासिंह चौक पर भाजपा का किया जाएगा विरोध

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 29, 2021 10:55:21 am

Submitted by:

Krishan chauhan

संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान-किसान नेता गांवों में कर रहे हैं जनसंपर्क
 

कल गंगासिंह चौक पर भाजपा का किया जाएगा विरोध

कल गंगासिंह चौक पर भाजपा का किया जाएगा विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान

कल गंगासिंह चौक पर भाजपा का किया जाएगा विरोध

-किसान नेता गांवों में कर रहे हैं जनसंपर्क

श्रीगंगानगर. संयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा के किसी भी कार्यक्रम का जगह-जगह विरोध कर रहे हैं। इस कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान कर रखा है कि 30 जुलाई को गंगासिंह चौक पर भाजपा के प्रदर्शन का विरोध किया जाएगा। भाजपा के विरोध कार्यक्रम के लिए किसान नेता श्रीगंगानगर, सादुलशहर, पदमपुर, श्रीकरणपुर व रायसिंहनगर क्षेत्र के गांवों में किसानों से जनसंपर्क कर तीस जुलाई को गंगासिंह चौक पर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। वहीं, भाजपा भी जिले भर में प्रदर्शन को लेकर तैयारी में जुटी हुई है। आंशाका है कि पदमपुर की तरह 30 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो सकते हैं।
किसान आर्मी के मनिंदर सिंह मान, संदीप सिंह बराड़, हरसिमरन सरपाल ने बुधवार को चक 8, भागसर, हाकमाबाद, पतली, चक महराजका, बनवाली, दुदाखीचड़ व केराचक आदि गांवों में जनसंपर्क कर गंगासिंह चौक पर किसानों को पहुंचने का आग्रह किया।
आरबी व जीजी माइनर के गांवों में किया जनसपंर्क

आरबी क्षेत्र व जीजी माइनर के दर्जनों गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क किया गया। किसान सभा के जिला प्रवक्ता रविन्द्र तरखान व सुखवीर सिंह फौजी ने विभिन्न गांवों में नुक्$क सभा कर कहा कि भाजपा सिंचाई पानी के मुद्दे पर आंदोलन के नाम पर किसान आंदोलन के समक्ष चुनौती दे रही है। पदमपुर में भाजपा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से लगातार किसान सिंचाई पानी के लिए आंदोलन करता रहा है तब से आज तक भाजपा ने कभी किसानों का साथ नहीें दिया,जबकि किसानों पर लाठीचार्ज व मुकदमें करके किसानों की मांग को दबाने का प्रयास किया। किसान नेताओं ने गंगुवाला, 39 आरबी, तामकोट, 42 आरबी, 3 आरबी, 4 आरबी, 37 जीजी, 4 एनएन, 2 आरबी, 53 आरबी, 3 एनएन, 38 जीजी आदि गांवों में जनंसपर्क कर गंागसिंह चौक पर पहुंचने अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो