श्रीगंगानगर में लॉकडाउन के चलते गांव साधुवाली के पास नाके पर दोनों राज्यों के प्रशासन ने अपनी-अपनी सीमाओं में अति आवश्यक सेवाओं को छोडकऱ अन्य आने-जाने वालों पर पूर्ण पाबंदी लगा रखी है। अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शनिवार को दोनों राज्यों के पुलिस अधकारियों ने राजस्थान सीमा स्थित लिंक नहर का जायजा लिया। अबोहर (पंजाब) पुलिस डीएसपी राहुल भारद्वाज, खुईयांसरवर एसएचओ सुनील कुमार, श्रीगंगानगर पुरानी आबादी पुलिस थाने की उपनिरीक्षक सुमन आदि ने व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि लिंक नहर आमतौर पर खाली रहती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान पंजाब व राजस्थान के लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इसमें पानी प्रवाहित किया गया था।