श्री गंगानगर

घर में घुसने का प्रयास करते एक युवक की जमकर पिटाई, पैर हड्डी टूटी

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

श्री गंगानगरMay 25, 2019 / 11:25 pm

Raj Singh

घर में घुसने का प्रयास करते एक युवक की जमकर पिटाई, पैर हड्डी टूटी

श्रीगंगानगर. शहर में गणगौर नगर में शुक्रवार रात को एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और उसे घायल अवस्था में वहीं छोडकऱ फरार हो गए। सुबह युवक को जब वहां पड़ा देखा तो लोगों ने एम्बुलेंस 108 से उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। घायल की पैर की हड्डी टूट गई।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने शुक्रवार देर रात को एक मकान में घुसने का प्रयास किया था, जहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे दोनों पैरों पर चोट के निशान है। युवक वहां सुबह तक पड़ा था। लोगों ने उसे पड़ा देखकर एम्बुलेंस 108 को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस 108 के पायलेट हेतराम व ईएमटी पृथ्वी ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। उसके दोनों पैरों पर चोट के निशान हैं। उसके पैर की हड्डी टूटने का अंदेशा है। अस्पताल में दोपहर को घायल युवक के परिजन भी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि यह युवक देर रात को किसी महिला के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। जहां लोगों ने पकडकऱ उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में घायल ने अभी पुलिस को बयान नहीं दिए हैं।

Home / Sri Ganganagar / घर में घुसने का प्रयास करते एक युवक की जमकर पिटाई, पैर हड्डी टूटी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.