थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि मृतक के पिता नन्दराम ने ट्रक चालक के विरुद्ध तेजगति व लापरवाही से ट्रक चलाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर वार्डवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक बलवीर सिंह लूथरा, नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश बवेजा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अवि सिंह दानेवालिया की अगुवाई में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने व सडक़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर घटनास्थल के पास सडक़ किनारे धरना लगा दिया गया। नागरिकों का कहना है कि पहले भी इस जगह स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रार्थना पत्र सौपा गया था पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
धरने की सूचना के बाद एसडीएम प्रियंका विश्नोई व पीडब्ल्यूडी एक्सइएन संजय अग्रवाल और एइएन सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की गई। एक्सइएन अग्रवाल ने स्पीड ब्रेकर बनाने पर सहमति जताई पर मुआवजे का कोई प्रावधान नही होने की जानकारी दी। इस पर आंदोलनकारियों ने दोनों मागें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया।
———————- देर रात को हुई वार्ता सफल
विधायक बलवीर सिंह लूथरा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों की मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे तीसरे दौर की वार्ता प्रशासन से सफल हो गई। विधायक ने बताया कि वार्ता में एसडीएम प्रियंका विश्नोई ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए फाइल भेजकर सहायता राशि दी जाने की घोषणा की गई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी एक सप्ताह में सडक़ की मरम्मत कार्य शुरू करने और दुर्घटना वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक ने जन सहयोग से अलग से रुपए देने की घोषणा की गई। इस पर आंदोलनकारियों धरना समाप्त कर दिया।