scriptप्लास्टिक के खिलाफ अभियान पकड़ रहा जोर | Campaign against plastic is exelarate in Sriganganagar | Patrika News

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पकड़ रहा जोर

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 24, 2020 08:41:05 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Swarnim bharat : स्वर्णिम भारत अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा अभियान जोर पकडऩे लगा है। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा शैक्षिक संगठन अभियान से जुड़ रहे हैं।

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पकड़ रहा जोर

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पकड़ रहा जोर

श्रीगंगानगर. स्वर्णिम भारत अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा अभियान जोर पकडऩे लगा है। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा शैक्षिक संगठन अभियान से जुड़ रहे हैं। शहरवासियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि प्लास्टिक बेहद नुकसानदेह है।
यह रोगों का कारण भी बन सकता है। अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि वे बाजार में वस्तुएं खरीदते समय कपड़े के थैलों और लिफाफों का उपयोग करें। खाद्य पदार्थ, सब्जियां आदि बाजार से लाने के दौरान अपने पास कपड़े का थैला रखें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी चाहिए कि वे कपड़े के थैलों में ही वस्तुओं की बिक्री करें। इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा तथा लोगों को रोगों से बचाया जा सकेगा।
प्लास्टिक से मुक्ति के लिए शपथ दिलाई
शहर के एक होटल में चाय व्यापार संघ के कार्यक्रम में संदीप शेरेवाला ने 60 लोगों को प्लास्टिक से मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार शहर के एक रिसोर्ट में ब्ल्यू बड्र्स पब्लिक स्कूल के उड़ान कार्यक्रम में विधायक राजकुमार गौड़, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज और प्राचार्य कविता बंसल ने 500 लोगों को प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस प्रकार सुदामानगर स्थित श्री खाटूश्याम धाम मंदिर में भी करीब 125 लोगों को प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो