script

जिसका पलड़ा भारी, उसे मिलेगी टिकट : वसुन्धरा

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 08, 2018 11:00:26 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

chief minister

जिसका पलड़ा भारी, उसे मिलेगी टिकट : वसुन्धरा

सादुलशहर .

श्रीगंगानगर जिले में राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लालगढ़ जाटान में स्वागत सभा और सादुलशहर में जनसभा को संबोधित किया। लालगढ़ जाटान में मुख्यमंत्री के स्वागत का कायज़्क्रम रखा गया था वहां जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री ने यहां भी संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पाटीज़् सवेज़् करवाएगी। सवेज़् में जिसका पलड़ा भारी होगा, टिकट उसी को दी जाएगी। अन्य दावेदारों को टिकटधारी का साथ देना होगा।
मुख्यमंत्री के आने से पहले सभा को स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, भाजपा के पूवज़् प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद निहालचन्द मेघवाल, नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया व सूरतगढ़ विधायक राजेन्द्र भादू ने सम्बोधित किया। गौरव यात्रा के लालगढ़ जाटान पहुंचने पर प्रदेश जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्य डॉ.बृजमोहन सहारण, सादुलशहर नगरपालिका के पूवज़् अध्यक्ष प्रदीप खीचड़,भाजपा प्रदेश मंत्री हरभगवान सिंह बराड़ व यात्रा के जिला प्रभारी आत्माराम तरड़ ने मुख्यमंत्री राजे को 51 किलो की फूल माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
इसके बाद सादुलशहर की नई धान मण्डी में विधायक गुरजण्ट सिंह बराड़ व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पचास सालों के शासन में प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में लाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास में अग्रिम राज्यों की श्रेणी में लाने का कायज़् किया है।
इस अवसर पर विधायक गुरजंट सिंह बराड़ व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़ ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर व 51 किलो की माला पहनाकर अभिनन्दन किया। जनसभा में लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए आए। मुख्यमंत्री ने जनसभा में आई भीड़ को देखकर कहा कि बराड़ परिवार ने आज साबित कर दिया कि उनका कुनबा बड़ा है। सादुलशहर में मुख्यमंत्री 47 मिनट बोली।
उन्होंने सादुलशहर में करवाए गए विकास कायोज़्ं को भी गिनाया। सभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री राजकीय महिला महाविद्यालय के खेल मैदान में स्थित अस्थायी हेलीपेड स्थल पर पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हुई।

हवाई शुरू करवाने का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने लालगढ़ जाटान में हैंडबॉल एकेडमी खोलने की घोषणा की तथा जिला कलक्टर ज्ञानाराम व ग्राम पंचायत सरपंच भारती गोदारा को इस बारे में आवश्यक निदेज़्श दिए। इसके अलावा सादुलशहर की सीएचसी में चिकित्सकों के रिक्त पदों की मांग पर आगामी दिनों में चार चिकित्सक लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने जयपुर के लिए बन्द पड़ी हवाई सेवा शीघ्र शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया।

गिनाए विकास कायज़्
सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कायोज़्ं के बारे में कहा कि लालगढ़ जाटान में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से उपतहसील भवन का निमाज़्ण, पांच करोड़ रुपए की लागत से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मागज़् का पुननिज़्माज़्ण, चार करोड़ रुपए की लागत से हवाई पट्टी के विस्तार का कायज़्, पच्चीस लाख रुपए की लागत से पशु चिकित्सालय भवन का निमाज़्ण, साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से पेयजल व्यवस्था में सुधार के कायज़्, लालगढ़ जाटान पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करना, तीन करोड़ रुपए मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना में खचज़् किए गए, गोशाला को पहले तीन माह का अनुदान दिया जाता था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर छह माह कर दिया गया है। सादुलशहर-श्रीगंगानगर सड़क के पुनज़्निमाज़्ण पर 55 करोड़ रुपए खचज़् किए जाएंगे। इसके तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
सादुलशहर में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना की गई। सादुलशहर में तीन करोड़ रुपए की लागत से शहरी गौरव पथ का निमाज़्ण करवाया गया। इसके अलावा 100 करोड़ रुपए से वितरिकाओं को पक्का करवाने का कायज़् जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो