scriptराजे पहली सीएम जो प्रदेश में घूम घूम कर अपने शासनकाल के बारे में बता रहीं हैं: सिंह | cm raje to come Anoopgarh of Sri Ganganagar for Rajasthan Gaurav Yatra | Patrika News

राजे पहली सीएम जो प्रदेश में घूम घूम कर अपने शासनकाल के बारे में बता रहीं हैं: सिंह

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 06, 2018 07:07:20 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

cm raje to come Anoopgarh of Sri Ganganagar for Rajasthan Gaurav Yatra

cm raje to come Anoopgarh of Sri Ganganagar for Rajasthan Gaurav Yatra

घड़साना/ श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे की सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यापार मंडल भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष जवाहरसिंह बेढम ने की। कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक शिमला देवी बावरी, जिला उपप्रमुख नछत्रसिंह रमाणा, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, जिला प्रवक्ता सतपाल मुंजाल भी भाग लिया।

भाजपा के विनोद ढाका ने बताया कि इस मौके पर विधायक शिमला देवी बावरी ने अनूपगढ़ विधानसभा में हुए अभूत विकास कार्यों के बारे में बताया। वहीं डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने बताया कि राज्य में विकास की गति को निर्बाध रखनी होगी तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा। राज्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री पांच साल के शासन काल का लेखाजोखा देने अनूपगढ़ आ रही हैं।

प्रदेश में पहली सीएम है जो अपने शासन काल के बारे में आमजन को प्रदेश में घूम घूम कर बता रही है। सीएम के विकसित राजस्थान विजन को सफल बनाने के लिए आगामी भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला उप प्रमुख नछत्रसिंह रमाणा ने क्षेत्र में किसानों के लिए हुए कार्यों के बारे में बताया।

इन्दिरा नहर की पंजाब में मरम्मत कराने व बरसात सीजन में साढ़े अठारह हजार क्यूसेस पानी चलाने की मांग रखी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन दुग्गल ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। आम आदमी पार्टी के हीरालाल जाखड़ तथा अन्य जनों ने खराब हुई फसलों को राज्यमंत्री को दिखाया तथा फसल बीमा योजना के माध्यम से किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
बैठक में नगर अध्यक्ष ओम यादव, कुसुम माहेश्वरी, मोहनीदेवी बदरा, सतपाल मुंजाल, केशव पारीक आदि ने विचार रखे। सरपंच संघ अध्यक्ष विजेन्द्र भाम्भू व शोकत पंवार ने रोजड़ी जालवाली क्षेत्र से एक हजार ग्रामीणों को सीएम सभा में जाने के लिए घोषणा की। सीएम यात्रा संयोजक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि घड़साना क्षेत्र से दस हजार ग्रामीण सीएम सभा में जाने के लिए रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो