scriptगांव और ढाणी तक किसानों से संपर्क कर किया जा रहा ‘एकजुट’ | Contacting the farmers till village and Dhani is united | Patrika News

गांव और ढाणी तक किसानों से संपर्क कर किया जा रहा ‘एकजुट’

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 23, 2021 09:54:05 am

Submitted by:

Krishan chauhan

-26 फरवरी को पदमपुर व घड़साना की नई धानमंडी में होगी किसान महापंचायत

गांव और ढाणी तक किसानों से संपर्क कर किया जा रहा ‘एकजुट’

गांव और ढाणी तक किसानों से संपर्क कर किया जा रहा ‘एकजुट’


संयुक्त किसान मोर्चा…गांव और ढाणी तक किसानों से संपर्क कर किया जा रहा ‘एकजुट’

-26 फरवरी को पदमपुर व घड़साना की नई धानमंडी में होगी किसान महापंचायत

श्रीगंगानगर. कृषि बाहुल्य श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले का मुख्य आधार खेती-किसानी है। इसको बचान के लिए किसान गांव-गांव व ढाणी तक एकजुट हो रहा है। तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की बॉर्डर व शाजहांपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में इस क्षेत्र के किसानों की अच्छी भागीदारी है। किसान तीनों कृषि कानूनों का रद्द करवाने और कृषि जिन्सों की खरीद एमएसपी पर करने के लिए गांरटी कानून बनाने की मांग कर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार व संयुक्त किसान मोर्चा के बीच लंबे समय से वार्ता नहीं हो रही है। किसानों का धरना, प्रदर्शन व पड़ाव निरंतर चल रहा है। किसान बड़ी संख्या में बॉर्डर पर जमे हुए हैं। अब गर्मी का मौसम आ रहा है इसको देखते हुए किसानों ने अभी से पंखे-कूलर व तंबू को गर्मी से राहत मिले, इसके लिए तैयार कर रहे हैं। इस बीच किसान आंदोलन को गांव-गांव में मजबूती के साथ फैलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में है और किसान आंदोलन में ज्यादा मुखर नजर नहीं आ रही है। हालांकि पदमपुर में राहुल गांधी की किसान महापंचायत करवाई थी। इस बीच किसान आंदोलन से रायसिंहनगर व घड़साना क्षेत्र में माकपा पैर जमाने की कोशिश में जुटी हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत करने का सिलसिला चल रहा है। 18 फरवरी को रायसिंहनगर में हुई किसान महापंचायत सफल रही। अब 26 फरवरी को नई धानमंडी पदमपुर व घड़साना में किसान महापंचायत हो रही है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय किसान नेता शामिल हो रहे हैं।
किसान हो रहा है एकजुट
किसान संगठनों ने इन महापंचायतों को सफल करने के लिए गांव-गांव व ढाणी और खेत-खलिहान तक किसानों से संपर्क करने में पूरी ताकत झौंक रखी है। अनूपगढ़ क्षेत्र के किसान नेता गुरविंद्र जाखड़ का कहना है कि किसान आंदोलन के समर्थन में किसान बड़ी संख्या में एकजुट हो रहे हैं। अनूपगढ़ क्षेत्र व रायसिंहनगर क्षेत्र में महिला नेत्री रामदेवी बावरी व उनकी टीम किसानों से संपर्क कर किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रही है।
वहीं पदमपुर में हो रही किसान महापंचायत के लिए जीकेएस के संयोजक रणजीत सिंह राजू व चूनावढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सहारण की टीम ने सोमवार को गांव चूनावढ़, जोधेवाला, सागरवाला,37 एफ,37 जीजी,9 एलएल सहित कई गांवों में जनंसपर्क कर तीन कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जानकारी दी। साथ ही 26 फरवरी की सुबह 11 बजे पदमपुर की नई धानमंडी में हो रही किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। रिड़मलसर क्षेत्र में किसान नेता पृथीपाल सिंह संधू,रविंद्र तरखान सहित कई अन्य ने एलएनपी क्षेत्र में किसानों से महापंचायत के लिए जनंसपर्क किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रमन रंधावा ने बताया कि 26 फरवरी को नई धानमंडी घड़साना व पदमपुर में किसान महापंचायत होगी। महापंचायत को लेकर विभिन्न किसान संगठन गांव-गांव में किसानों से संपर्क करने में लगे हुए हैं। तीन कृषि कानूनोंं के रद्द नहीं करने पर मोदी सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो