script

मृत पशुओं को खुले में डालने को लेकर रामसरा जाखड़ान में विवाद गहराया

locationश्री गंगानगरPublished: Aug 12, 2022 03:26:44 am

Submitted by:

yogesh tiiwari

ग्राम पंचायत रामसरा जाखड़ान में हड्डारोडी में मृत पशुओं को खुले में डालने को लेकर विवाद गहरा गया। मामले को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पंचायत को हड्डारोडी के लिए दूसरा स्थान चिन्हित होने तक मृत पशुओं को दफनाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार रामसरा जाखड़ान में चालीस वर्षों से जिस स्थान को हड्डारोडी के लिए उपयोग किया जा रहा है, वहां अब आबादी बस चुकी है। साथ ही इस स्थान के नजदीक जोहड़ पायतन भी है।

मृत पशुओं को खुले में डालने को लेकर रामसरा जाखड़ान में विवाद गहराया

मृत पशुओं को खुले में डालने को लेकर रामसरा जाखड़ान में विवाद गहराया

सिद्धुवाला (श्रीगंगानगर). ग्राम पंचायत रामसरा जाखड़ान में हड्डारोडी में मृत पशुओं को खुले में डालने को लेकर विवाद गहरा गया। मामले को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पंचायत को हड्डारोडी के लिए दूसरा स्थान चिन्हित होने तक मृत पशुओं को दफनाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार रामसरा जाखड़ान में चालीस वर्षों से जिस स्थान को हड्डारोडी के लिए उपयोग किया जा रहा है, वहां अब आबादी बस चुकी है। साथ ही इस स्थान के नजदीक जोहड़ पायतन भी है। वर्तमान में लंपी रोग के चलते मृत पशुओं को इस स्थान पर डालने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने ऐतराज जताया। जिसको लेकर मामला गरमा गया। जिसके बाद ग्रामीणों के एक पक्ष ने उपखंड प्रशासन को शिकायत की। जिसके बाद गुरुवार दोपहर चार बजे तहसीलदार हाबुलाल मीणा, सिटी पुलिस थानाधिकारी रामकुमार लेघा व सदर थानाधिकारी सुभाष बरोला जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। वार्ता के बाद प्रशासन ने ग्राम पंचायत प्रशासन को हड्डारोडी के लिए दूसरी जगह चिन्हित कर प्रस्ताव भिजवाने तथा दूसरे स्थान का चयन होने तक एकबारगी इसी स्थान पर मृत पशुओं को दफनाने के निर्देश दिए। ताकि लंपी संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद जाखड़, संगम अध्यक्ष सतपाल थोरी, पंच सीताराम शर्मा, पंच साहबराम नायक, अमरजीत, संजय सोढा, संदीप शर्मा, पूर्णाराम, दयाराम जाखड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो