scriptकोरोनाकाल के हमदर्दों ने शुरू की बड़े कामों की तैयारी | Corona's sympathizers started preparing for big works | Patrika News

कोरोनाकाल के हमदर्दों ने शुरू की बड़े कामों की तैयारी

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 25, 2021 01:59:52 am

Submitted by:

yogesh tiiwari

कोरोनाकाल में मानवता की सेवा का जज्बा यहां के लोगों ने बखूबी दिखाया। खुद का काम एवं दर्द भूलकर सभी का एक ही ध्येय पीडि़त एवं प्रभावित लोगों की मदद करना रहा। किसी ने राशन की व्यवस्था की तो किसी ने चाय पानी की। देवदूत बने यह कर्मवीर वैसे तो सामान्य दिनों में अपने संगठन के माध्यम के समाज हित के काम करते ही रहते हैं लेकिन कोरोना काल में इनका एकसूत्री कार्यक्रम किसी न किसी माध्यम से लोगों की मदद करना ही रहा।

कोरोनाकाल

कोरोनाकाल के हमदर्दों ने शुरू की बड़े कामों की तैयारी,कोरोनाकाल के हमदर्दों ने शुरू की बड़े कामों की तैयारी

स्लग- कोरोना कम हुआ और छूट मिली तो अब सामाजिक सरोकारों में जुटे
महेन्द्र सिंह शेखावत.श्रीगंगानगर. कोरोनाकाल में मानवता की सेवा का जज्बा यहां के लोगों ने बखूबी दिखाया। खुद का काम एवं दर्द भूलकर सभी का एक ही ध्येय पीडि़त एवं प्रभावित लोगों की मदद करना रहा। किसी ने राशन की व्यवस्था की तो किसी ने चाय पानी की। देवदूत बने यह कर्मवीर वैसे तो सामान्य दिनों में अपने संगठन के माध्यम के समाज हित के काम करते ही रहते हैं लेकिन कोरोना काल में इनका एकसूत्री कार्यक्रम किसी न किसी माध्यम से लोगों की मदद करना ही रहा। अब कोरोना का असर थोड़ा कम हुआ और पाबंदियों में छूट मिली है तो इन सामाजिक संगठनों ने अपने मूल काम की भी सुध ली है। कोई अपनी संस्था के वार्षिकोत्सव की तैयारी कर रहा है तो कोई जरूरतमंदों की शादी की। कोई सालाना नि:शुल्क प्रशिक्षण को फिर से शुरू करने में जुटा है तो कोई संस्था का शपथ ग्रहण मनाने की सोच रहा है।
————–
स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां
हमारी संस्था नि:स्वार्थ सेवा रसोई की ओर से कोरोनाकाल में भी सेवा जारी रही। हमारी संस्था का स्थापना दिवस हम समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं। कोरोना के कारण हम इसे मना नहीं पाए। इस बार सब सही रहा तो हम यह दिवस मनाएंगे। यह हमारा वार्षिक कार्यक्रम होता है जिसकी तैयारियों में जुटे हैं।
-विक्रम सुथार, सचिव, नि:स्वार्थ सेवा रसोई
———————–
फिर से शुरू करेंगे संगीत के कार्यक्रम
दीवाने फैंस क्लब की ओर से प्रसिद्ध गायकों के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर संगीत का कार्यक्रम बड़े स्तर पर होता रहा है। मासिक कार्यक्रम भी होते थे। कोरोनाकाल में सुरक्षागत कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब कोरोना की पाबंदियों से छूट मिली है तो हम भी उसी हिसाब से तैयारी कर रहे हैं।
-केपी योगी, संयोजक, दिवाने फैंस क्लब
——————
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करेंगे

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कोरोना काल में भी पीडि़त लोगों की सेवा की गई। क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार के काम भी करते रहते हैं। कोरोना के चलते दो साल से हमारा शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाया। क्लब की कार्यकारिणी अप्रेल में शपथ ग्रहण करती है लेकिन कोरोना के चलते नहीं हो पाया। सब सही रहा तो इस बार यह करेंगे।
-राकेश गोयल, अध्यक्ष मारवाड़ी युवा क्लब
——————
सामाजिक कामों को और बढ़ाएंगे
अपना प्रयास सेवा समिति की ओर से कोरानाकाल में लंगर चलाए गए। समिति गर्म व नए-पुराने वस्त्रों का जरूरतमंदों में वितरण करती है। गरीब व जरूरमंदों की शादी करवाती है। नि:शक्त बच्चों के लिए भी काम करती है। कोरोनाकाल में संस्था की तरफ लंगर जैसे काम तो जारी रहे लेकिन सुरक्षागत कारणों से अन्य काम कम हुए। अब हालात सामान्य होने पर फिर से काम करवाएंगे।
गोपाल सिंह टक्कर, अध्यक्ष, अपना प्रयास सेवा समिति
—————–
फिर से शुरू होंगे प्रशिक्षण
सक्षम संस्था की ओर से जरूरतमंदों को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक संस्था इस तरह के तीन प्रशिक्षण शिविर कर चुकी है। कोरोना काल में सुरक्षागत कारणों के चलते इस प्रशिक्षण को बंद करना पड़ा। अब समय सही है। उम्मीद है आगे भी सही रहेगा। इसलिए संस्था ने संस्था ने चौथा प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय किया है।
-नीलम खारीवाल, सक्षम संस्था
—————
पावनी पांडे का शो करवाएंगे
कोरोनाकाल में आरडी बर्मन फैंस क्लब की ओर से संगीत कार्यक्रम की गतिविधियां जारी तो रही लेकिन सीमित स्तर पर। जनता से जुड़े कार्यक्रम तो लगभग बंद हो गए। अब बॉलीवुड सिंगर पावनी पांडे का शो आरडी बर्मन के साथ काम करने वाले म्यूजिशियन को बुलाना प्रस्तावित है।
-आशीष अरोड़ा, संयोजक, आरडी बर्मन फैंस क्लब
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो