scriptसांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग | Cultural programme during Jago in Srignaganagar | Patrika News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 20, 2018 10:58:49 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/srigangangar-news/

Jago

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग


-धन-धन बाबा दीपसिंह सेवा समिति की ओर से 31कन्याओं का सामूहिक विवाह आज
-शहर के नेहरू पाकज़् में हुआ जागो का आयोजन
श्रीगंगानगर.

रंगीन रोशनी से सजा मंच, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते कलाकार तथा तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाते लोग। शहर के नेहरू पाकज़् में शनिवार रात ऐसा ही माहौल था। मौका था धन-धन बाबा दीपसिंह सेवा समिति की ओर से रविवार को होने वाले 31 कन्याओं के सामूहिक विवाह से पूवज़् शनिवार को निकले ‘जागोÓ में कुछ ऐसा ही माहौल था।
कायज़्क्रम में शामिल लोगों के चेहरे पर सामूहिक विवाह समारोह का उल्लास साफ झलक रहा था। कायज़्क्रम में अतिथि के रूप में नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, श्रीगंगानगर चैंबर ऑफ कॉमसज़् के अध्यक्ष विजय जिंदल अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
जागो महिपाल परिवार की ओर से निकाली गई जबकि चूड़े की रस्म जयदीप बिहाणी परिवार की ओर से की गई। रामअवतार महिपाल, विमल बिहाणी, सरिता बिहाणी, डॉ.कविता चौधरी आदि मौजूद थे। लॉयन्स क्लब विकास की ओर से मेहंदी की रस्म हुई। पंजाबी युनिवसिज़्टी पटियाला, पंजाब युनिवसिज़्टी चंडीगढ़ के विद्याथिज़्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया।

सात तरह की बोलियों से जमा रंग
कायज़्क्रम के दौरान डॉ.सतवीर कौर सिद्धू और उनकी टीम ने सात तरह की पंजाब की पारम्परिक बोलियां सुनाई वहीं पंजाब के सात तरह के वाद्य यंत्र भी बजाए गए।

आज होगा सामूहिक विवाह
इसी क्रम में रविवार को 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। सुबह नौ बजे से पदमपुर मागज़् स्थित गुरुद्वारा बाबा दीपसिंह शहीद में आयोजन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो