scriptलोक अदालत में 74 प्रकरणों का निस्तारण | Disposal of 74 cases in Lok Adalat | Patrika News

लोक अदालत में 74 प्रकरणों का निस्तारण

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 14, 2019 07:17:37 pm

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के तत्वावधान में शनिवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विशिष्ट सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन बिश्नोई ने की। अदालत में कुल 74 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।

लोक अदालत में 74 प्रकरणों का निस्तारण

लोक अदालत में 74 प्रकरणों का निस्तारण

सूरतगढ़. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के तत्वावधान में शनिवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विशिष्ट सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन बिश्नोई ने की। अदालत में 138 एनआई एक्ट के 17 प्रकरण, एमएसीटी का एक, वैवाहिक के 22, अन्य सिविल मामलों के छह प्रकरण आए। इस तरह कुल 74 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। वही प्री लिटिगेशन के 34 प्रकरणों का निपटारा किया गया एवं 3141632 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। इस अवसर पर सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन बिश्नोई ने बताया कि अपराध भावावेश में घटित होता है। इसलिए व्यक्ति को सहनशील होना चाहिए। अधिवक्ता मदन भांभू ने राष्ट्रीय लोक अदालत में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति सचिव रविन्द्र सिंह,अधिवक्ता सहदेव जोशी, दयाशंकर शर्मा, ताराचंद स्वामी , विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि व न्यायिक कर्मी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो