श्री गंगानगर

ढोली बस्ती में मनाया दिवाली स्नेह मिलन

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

श्री गंगानगरNov 06, 2018 / 04:22 pm

jainarayan purohit

ढोली बस्ती में मनाया दिवाली स्नेह मिलन

अनूपगढ़.
शहर की समाज सेवी संस्था सेवा भारती के तत्वावधान में ढोली बस्ती में सामाजिक संगठन थ्री-टू-वन-टू-वन की टीम के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गायक भूपेंद्र ङ्क्षसह संधू ने की। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष भजन कामरा थेे। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मोहन बजाज, विजय चराया सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा बस्ती के बच्चों व बड़ों के साथ दीपावली मनाना रहा। सभी ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई। सेवा बस्तियों के बच्चों के साथ दीपक जलाए और आतिशबाजी की।

सेवा भारती के विभाग मंत्री दिनकर पारीक ने बताया कि दीपावली तक हर पिछड़ी बस्ती में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि इन बस्तियों में रहने वाले बच्चे हमारे समाज का ही एक अंग हैं। पारीक ने कहा कि आज तक इन पिछड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों के साथ दाता और याचक का सबंध कायम कर रखा था, सिर्फ खैरात बांटने के लिए ही हम लोग इन बस्तियों में जाते थे, लेकिन बांटने से कुछ नहीं होगा, हमें इन पिछड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों को व ्रउनके बच्चों को स्नेह देना होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.