scriptडॉक्टर्स चुनाव…एक घंटा में 45 मत हुए पोल, अब एक-एक वोट के लिए मशक्कत | Doctors poll ... 45 votes polled in one hour, now for one vote one can | Patrika News

डॉक्टर्स चुनाव…एक घंटा में 45 मत हुए पोल, अब एक-एक वोट के लिए मशक्कत

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 06, 2019 11:18:08 am

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

vote

डॉक्टर्स चुनाव…एक घंटा में 45 मत हुए पोल, अब एक-एक वोट के लिए मशक्कत

डॉक्टर्स चुनाव…एक घंटा में 45 मत हुए पोल, अब एक-एक वोट के लिए मशक्कत


– डॉ.सिंगला व गिरधारी में अध्यक्ष पद के लिए सीध मुकाबला

-अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के चुनाव

श्रीगंगानगर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गुरुवार सुबह नौ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान को लेकर डॉक्टर्स में काफी उत्साह व जोश देखा गया। सुबह एक घंटा में 45 वोट पोल हो गए। आईएमए भवन के बाहर टैंट लगाया गया है तथा अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार एक साथ नजर आए। चुनाव अध्यक्ष पद के लिए हो रहा है और इसमें दो डॉक्टर के बीच सीधा मुकाबला बना हुआ है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आरसीएचओ डॉ.अजय सिंगला व राजकीय जिला चिकित्सालय के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ.गिरधारी लाल मैदान में है। अब डॉक्टर ने एक-एक वोट के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।आईएमए भवन में सुबह नौ से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

चुनाव करवाने के लिए सेवानिवृत आरसीएचओ डॉ.वीपी असीजा और वरिष्ठ चिकित्सक पीयूष राजवंशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव एजेंट डॉ.विनोद कुमार व डॉ.गोदारा थे।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष और सचिव के लिए चुनाव होना तय हुआ था। जबकि सचिव पद पर निरवाणा से डॉक्टर रामकेश फौजदार सर्वसम्मति से सचिव चुने गए। वर्ममान में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ का अध्यक्ष डॉ.पवन सैनी है।
पहली बार होगा मतदान से चुनाव –अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के पहले सर्वसम्मति से चुनाव होते रहे हैं जबकि यह पहला मौका है जब मतदान की प्रक्रिया से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।
फैक्ट फाइल

कितने हैं मत-220
कहां होगा चुनाव-आईएमए भवन

क्या है समय-सुबह नौ से शाम छह बजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो