script

अनुष्का से नाराज विराट बोले, “I’m single, let’s dance”

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 09, 2016 09:21:00 pm

Submitted by:

balram singh

कई दिनों से खबर चल रही थी कि क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिश्ता अब खत्म होने के कगार पर है।

कई दिनों से खबर चल रही थी कि क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिश्ता अब खत्म होने के कगार पर है। लेकिन अब पक्का हो चुका है कि ये दोनों अब अलग हो गए हैं।

वैसे भी इस साल सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप या तलाक की खबरों का सिलसिला लगातार चल रहा है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ और उसके बाद फरहान अख्तर और अधुना के भी अलग होने के चर्चे खुब रहे।

दोनों के ब्रेकअप के बाद एक तरफ तो अनुष्का चुप है तो दूसरी तरफ विराट क्रिकेट के मैदान में जैसा करते हैं वैसा ही अपने इस रिश्ते में भी कर रहे हैं। कभी तो इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप सेल्फी अपलोड करते हैं तो कभी डांस फ्लोर पर लोगों को कहते हैं कि आओ मेरे साथ डांस करो, मैं सिंगल हूं। विराट के ऐसा करने के पीछे का कारण अनुष्का को वापस पाने का है या फिर और कुछ, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

विराट के करीबियों का कहना हैं कि नए साल की पूर्व संध्या पर विराट ने अनुष्का को शादी का प्रपोजल दिया था, जिसे अनुष्का ने यह कर टाल दिया कि दोनों अभी यंग है। फिलहाल करियर पर फोकस करते हैं आगे बहुत समय है। साथ ही अनुष्का विराट पर काफी नियंत्रण करने की कोशिश करती थी जिससे विराट बहुत परेशान और अकेला महसूस करते थे। अब वो काफी फ्री महसूस कर रहे हैं।

शनिवार को एक पार्टी के दौरान विराट डांस फ्लोर पर मौजूद थे और जमकर मस्ती कर रहे थे। विराट को यह भी कहते हिए सुना गया कि मैं सिंगल हूं, चलो डांस करते हैं। पार्टी में मौजूद उनके दोस्तों ने बताया कि विराट अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए हैं और बहुत खुश भी हैं।

विराट ने अनुष्का के साथ समय बिताने के लिए इंडिया-श्रीलंका सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था, विराट यह जानकर हैरान हो गए कि अनुष्का सुल्तान फिल्म के काम में व्यस्त है और इसके अलावा अनुष्का के पास अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मे भी हैं। जिस वजह से अनुष्का उनके साथ समय बिता नहीं पाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो