scriptसत्तर किलो रद्दी और सात लाख रुपए की लागत से सजेगा दशानन का कुनबा | Effigies of Rawan family getting ready in Sriganganagar | Patrika News

सत्तर किलो रद्दी और सात लाख रुपए की लागत से सजेगा दशानन का कुनबा

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 05, 2019 02:11:24 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Effigies of Rawan in Sriganganagar : दशहरे में अब केवल चार दिन शेष हैं, ऐसे में बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व का उल्लास लोगों के सिर चढकऱ बोल रहा है।

सत्तर किलो रद्दी और सात लाख रुपए की लागत से सजेगा दशानन का कुनबा

सत्तर किलो रद्दी और सात लाख रुपए की लागत से सजेगा दशानन का कुनबा

-शहर में हनुमानगढ़ मार्ग पर हो रहा है रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण

श्रीगंगानगर. दशहरे में अब केवल चार दिन शेष हैं, ऐसे में बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व का उल्लास लोगों के सिर चढकऱ बोल रहा है। आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर है। शहर में श्री सनातनधर्म महावीर दल मंदिर समिति और नगर परिषद इस वर्ष भी पुतला दहन समारोह की तैयारी कर रही है। श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर समिति की ओर से हनुमानगढ़ मार्ग पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण करवाया जा रहा है। बांस की खपच्चियों से इन्हें आकार दिया गया है और फिर इस पर लगाए गए हैं पुरानी रद्दी। इसके बाद इन्हें पुराने सूती कपड़े से ढका गया है। दशहरे से एक दिन पूर्व रात को ही इनमें पटाखे भरे जाएंगे। जिससे कि विजय दशमी को इनका दहन किया जा सके। इसी प्रकार नगर परिषद की ओर से भी राम लीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है।
सौ पुरानी साडिय़ों का होगा उपयोग
श्री सनातन महावीर दल मंदिर समिति के लिए पुतले बनाने के काम में जुटे हनुमानगढ़ के शोरगर कुंदन पुतलावाला ने बताया कि वे इस बार करीब सत्तर फीट के पुतलों का निर्माण करेंगे। उन्होंने बताया कि वे करीब 40 वर्ष से पुतला निर्माण से जुड़े हैं। उनका कहना कि इस बार पुतला निर्माण में सत्तर किलो रद्दी, सौ पुरानी साडिय़ां, 45 किलो मैदे से बना गोंद और अलग-अलग आकार के करीब 150 बांस का उपयोग पुतला निर्माण में किया जाएगा। मंदिर समिति के सीताराम शेरेवाला का कहना था कि इस बार सत्तर फुट के रावण, पैंसठ फुट के कुंभकर्ण और साठ फुट के मेघनाद का निर्माण किया जाएगा तथा समिति की ओर से सैक्टर 17 में आठ अक्टूबर को दोपहर तीन बजे पुतला दहन किया जाएगा। शेरेवाला ने बताया कि इस बार पुतलों के निर्माण पर करीब सात से आठ लाख रुपए खर्च होंगे।
नगर परिषद की तैयारी भी जोरों पर

वहीं नगर परिषद की ओर से शहर में रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। पैरोकार प्रेम चुघ ने बताया कि परिषद इस बार पुतलों का निर्माण करवा रही है। शहर के गणेश सिनेमा में पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार साठ फुट के रावण का निर्माण होगा। इसी प्रकार 55 फीट के कुभकर्ण और पचास फीट के मेघनाद का पुतला बनाया जाएगा। परिषद के लिए पुतला निर्माण में भी शोरगर जुट हुए हैं। वे पुतला निर्माण के लिए दिन और रात लगे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो