scriptअनूपगढ़ में संतोष बावरी को बढ़त | Election update Sriganganagar | Patrika News

अनूपगढ़ में संतोष बावरी को बढ़त

locationश्री गंगानगरPublished: Dec 11, 2018 11:43:12 am

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

election

गौड़ और संतोष बावरी शुरुआती रुझान में आगे

श्रीगंगानगर. मतगणना स्थल एसजीएन खालसा कॉलेज से विधानसभा चुनाव के रुझाना आना शुरू हो गए हैं। मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से परिणाम का इंतजार कर रहे हैँ।
अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा की संंतोष बावरी को 4486 और कांग्रेस के कुलदीप इंंदौरा 3448 मत मिले।
इसी प्रकार रायसिंहनगर से भाजपा के बलवीर लूथरा 4246 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सोनादेवी बावरी को 2246 और निर्दलीय सोहन नायक को 1512 वोट मिले हैं। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय राजकुमार गौड़ आगे है। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दो राउंड पूरे हुए हैं। कांग्रेस के अशोक चांडक 2934, बसपा के प्रहलाद टाक 767, भाजपा की विनीता आहूजा 2325 वोट , आप के अमित कारगवाल 96, जमींदारा पार्टी की कामिनी जिंदल 126, निर्दलीय राधेश्याम गंगानगर 205, राजकुमार गोड 3116, जयदीप बिहाणी 2523, वोट तथा नोटा में 87 मत मिले।
इस बीच मतगणना स्थल एसजीएन खालसा कॉलेज के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल और शहर के लोग मौजूद हैं। प्रत्येक क्षण आ रही जानकारी पर नजर रखी जा रही है।
परिणाम की जानकारी के लिए लोग घरों में टीवी सैट पर परिणाम देख रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार परिणाम मिल रहे हैं।
परिणामों को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता है और वे जल्द से जल्द परिणाम जानना चाहते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख् चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो