scriptगांवों से किसान ट्रैक्टर लेकर हुआ रवाना, गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी परेड | Farmers leave tractors from villages, parade will be taken out on Rep | Patrika News

गांवों से किसान ट्रैक्टर लेकर हुआ रवाना, गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी परेड

locationश्री गंगानगरPublished: Jan 22, 2021 10:39:52 am

Submitted by:

Krishan chauhan

तीन कृषि कानूनों को रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार व किसानों के बीच अड़ा पेच
-नई धानमंडी से बड़ा किसान जत्था दिल्ली के लिए हुआ रवाना-गांव श्यामगढ़ के किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, दिखाई एकजुटता

गांवों से किसान ट्रैक्टर लेकर हुआ रवाना, गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी परेड

गांवों से किसान ट्रैक्टर लेकर हुआ रवाना, गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी परेड


तीन कृषि कानूनों को रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार व किसानों के बीच अड़ा पेच–गांवों से किसान ट्रैक्टर लेकर हुआ रवाना, गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी परेड

-नई धानमंडी से बड़ा किसान जत्था दिल्ली के लिए हुआ रवाना
-गांव श्यामगढ़ के किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, दिखाई एकजुटता
श्रीगंगानगर.
गणतंत्र दिवस पर किसान दिल्ली के अंदर ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी में जुटा हुआ है। किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर गांव से लेकर रवाना हो चुका है। गणतंत्र दिवस पर किसान तिरंगा झंडा लेकर किसान एकता जिंदाबाद के साथ ट्रैक्टर परेड निकालेगा। इसकी गांव-गुवाड़ में खूब चर्चा है। चूनावढ़ के किसान रामकुमार सहारण कहते हैं कि दो दिन पहले ही गांव से ट्रैक्टरों का जत्था लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस परेड का श्रीगंगानगर का किसान भी हिस्सा बनेगा। इस बीच केंद्र की भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस व किसानों के बीच ट्रैक्टर-परेड को लेकर पेचा अड़ गया है। टिकरी बॉर्डर सहित कई जगह तीन कृषि कानूनों को रद्द करने व कृषि जिन्सों की एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर पड़ाव डाल रखा है।
ट्रैक्टर रैली निकाली
आंदोलन के समर्थन में रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ से किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस रैली में श्यामगढ़, आठ एसटीबी, मोहमवाला, छह व आठ एलएनपी, छह एपीडी, कालूवाला ढाबा, दो एपीडी, भातीवाला, एक एपीडी, सुखचैनपुरा, 66 एनपी व 62 एनपी आदि गांवों से डेढ़ सौ ट्रैक्टर शामिल हुए। ट्रैक्टरों पर जट्टा तकड़ा हो जा, दिल्ली ये पंजाब नाल पंगे ठीक नईं,अस्सी आगे बढ़ेगे गीतों पर किसान एकता के नारे लगाए गए। किसान रैली में पूर्व विधायक सोना देवी बावरी,पूर्व सरपंच लोकेंद्र कुलडिय़ां,हेतराम धायल,रामलाल धायल सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।
यहां पर भी चल रहा पड़ाव
शाहजहांपुर बॉर्डर व धारूहेड़ा बॉर्डर पर किसान आंदोलन के समर्थन में लंबे समय से पड़ाव चल रहा है। यहां पर महिलाएं काफी संख्या में शामिल है। धारूहेड़ा में जीकेएस व किसान आर्मी से जुड़े श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के किसानों ने पड़ाव डाल रखा है।
किसानों का जत्था हुआ रवाना
किसान आंदोलन के समर्थन में नई धानमंडी श्रीगंगानगर से किसान आर्मी के संयोजक मनिद्र सिंह मान के नेतृत्व में किसानों का एक बड़ा जत्था तीन बसों, एक दर्जन अन्य वाहनों के साथ धारूखेड़ा बॉर्डर पर चल रहे पड़ाव स्थल के लिए रवाना हुए। इसमें किसान नेता गुरलाल सिंह बराड़, प्रीतपाल सिंह बराड़, गुरजिंद्र सिंह भूल्लर, हरेंद्र सिंह गिल, प्रेम सिंह, गौरा बुधरवाली, अमरसिंह बिश्नोई, सत्यरत्तीवाल सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस जत्थे के साथ सादुलशहर से दो बसें भी रवाना हुई।
टिकरी बॉर्डर पर लंगर सेवा

श्रीगंगानगर के किसान, व्यापारी व विभिन्न गुुरुद्वारों के सेवादार संयुक्त रूप से मिलकर टिकरी बॉर्डर पर लंगर लगा रहे हैं। इस लंगर सेवा के लिए श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न गांवों से राशन सामग्री एकत्रित कर किसानों के लिए पहुंचाई जा रही है। गांव एक बीबी के ग्रामीणों ने आटा, दाल, डिस्पोजल, देशी घी व सरसों का तेल आदि राशन सामग्री एकत्रित की। यह राशन सामग्री सुखराज सिंह बराड़ किसान जत्था तक पहुंचा कर गए। इस लंगर सेवा में गुरविंद्र सिंह गिल, डॉ.आइके कोचर, गुरुद्वारा भाई मख्खन शाह लबाना ने दाल, आटा, देशी घी, सरसों का तेल सहित अन्य राशन सामग्री लंगर सेवा के लिए सहयोग किया। सेवादार गुरविंद्र सिंह व जसवंत सिंह सहित अन्य सेवादारों ने लंगर सेवा की।

ट्रेंडिंग वीडियो