scriptVideo: किसानों ने कृषि विस्तार कार्यालय के सामने लगाया धरना | Farmers planted in front of agricultural extension office | Patrika News

Video: किसानों ने कृषि विस्तार कार्यालय के सामने लगाया धरना

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 07, 2018 06:25:32 am

Submitted by:

pawan uppal

गेंहू के बीज की कालाबाजारी तथा अन्य कई के मामलों में किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए सहायक विस्तार कृषि कार्यालय के समक्ष धरना लगाया।

farmer will be strike of agriculture office

गेंहू के बीज की कालाबाजारी तथा अन्य कई के मामलों में किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए सहायक विस्तार कृषि कार्यालय के समक्ष धरना लगाया

अनूपगढ़.

गेंहू के बीज की कालाबाजारी तथा अन्य कई के मामलों में किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए सहायक विस्तार कृषि कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। भारतीय किसान संघ ने सहायक विस्तार कृषि निदेशक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर रोष व्यक्त करते हुए सहायक विस्तार कृषि कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना लगा दिया। किसान संघ के जिलाध्यक्ष जसवंत ङ्क्षसह चन्दी ने बताया कि 1 फरवरी को गेंहू के बीज को सरेआम बेचा जा रहा था।
अफवाहों ने अनूपगढ़ को बनाया जिला!

चंदी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभाग तथा प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए थे तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने गेंहू के बीज होने की पुष्टि की थी, जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इस गेंहू के बीज को सील कर पुलिस थाने भिजवा दिया गया था। जिलाध्यक्ष चंदी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सबूत तथा साक्ष्य मौके पर मौजूद होने केबावजूद किसी भी विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है।
महिलाओं पर अपराध रोकने को सात जिलों में बनेगी नई यूनिट

धरने के बाद विभिन्न मामलों में कृषि विभाग के सहायक निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी उपखण्ड अधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चंदी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभाग की उदासीनता चलती रही तो 9 फरवरी को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन तथा ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर 13 फरवरी को अनिश्चित काल के लिए धरना लगाया जाएगा।
Video: स्मार्ट विलेज का दावा और खुद का पंचायत भवन नहीं

मंगलवार को कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर लगाए धरने पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष चंदी के अलावा किसान संघ के तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज गोदारा, संघ के प्रांत मंत्री सत्यनारायण गोदारा, श्रीविजयनगर तहसील मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह संधू, श्रीविजयनगर तहसील उपाध्यक्ष संतलाल स्वामी, पूर्व अध्यक्ष अनूपगढ़ अवतार ङ्क्षसह भंगू, कश्मीर ङ्क्षसह, कुलवंत ङ्क्षसह, शमशेर ङ्क्षसह, रणवीर सेखों, प्रहलाद चौहान, राजाराम तथा बृजलाल सुथार सहित अन्य किसान मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो