Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने लगाया धान मंडी के मुख्य द्वार पर ताला

Protest in Anupgarh : अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग के संबंध में धान मंडी के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर व्यापार मंडल परिसर के बाहर धरना लगाया ।

less than 1 minute read
Google source verification
किसानों ने लगाया धान मंडी के मुख्य द्वार पर ताला

किसानों ने लगाया धान मंडी के मुख्य द्वार पर ताला

अनूपगढ़. अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग के संबंध में धान मंडी के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर व्यापार मंडल परिसर के बाहर धरना लगाया । माकपा सचिव सुनील गोदारा के नेतृत्व में लगे धरने के दौरान व्यापर मंडल अध्यक्ष भजन कामरा सहित कई व्यापारी शामिल हुए।

किसान नेता सुनील गोदारा ने कहा कि नरमे की खरीद व्यापारियों के बिल पर की जानी चाहिए तथा किसानों का पूरा माल बिना किसी मापदण्ड के खरीदा जाना चाहिए। रणवीर सेखों ने कहा कि 12 दिसम्बर से एक अप्रेल तक इंदिरा गांधी नहर में पानी चार में से दो ग्रुपों में चलाया जाना चाहिए, जबकि सरकार ने 12 दिसम्बर तक ही चार में से दो ग्रुप का रेग्यूलेशन बना रखा है।

उन्होंने कहा कि मूंग तथा जौ के लिए जो रजिस्ट्रेशन बंद पड़े हैं, उसे वापस खोलकर खरीद शुरू की जानी चाहिए। किसानों की मांगों को लेकर धान मंडी में 11 बजे से एक बजे तक कृषि जिन्सों की बोली नहीं हुई। व्यापर मंडल अध्यक्ष कामरा ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार की ओर से कृषि जिंसों के समर्थन मूल्य तो तय किए जाते है लेकिन समर्थन मूल्य पर उनकी खरीद नही की जाती। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। इस अवसर पर हरदीप सिंह, गुरविन्द्र सिंह जाखड़, रखपाल सिंह जाखड़, जगनदंन सिंह, रोशन लिम्बा, राकेश महला, रणवीर सिंह सेखों, राजू सैनी, बूल चंद चुघ, नरेश नागपाल तथा अवतार सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।