scriptयूरिया के लिए किसानों की लगी कतार | Farmers queue for urea | Patrika News
श्री गंगानगर

यूरिया के लिए किसानों की लगी कतार

क्षेत्र में यूरिया के लिए मारामारी हो रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में यूरिया खाद की पर्ची के लिए पहुंचे। यहां किसानों को 925 किसानों को टोकन जारी किए। इन्हें नई धानमण्डी की छह दुकानों पर 1850 बैग वितरित किए गए। वही वंचित 213 किसानों को यूरिया के 426 बैग की पर्ची दी गई है। इन किसानों को शनिवार को नई धानमण्डी में दो दुकानों पर यूरिया खाद मिलेगी।

श्री गंगानगरJan 22, 2022 / 02:15 am

yogesh tiiwari

यूरिया के लिए किसानों की लगी कतार

यूरिया के लिए किसानों की लगी कतार

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर). क्षेत्र में यूरिया के लिए मारामारी हो रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में यूरिया खाद की पर्ची के लिए पहुंचे। यहां किसानों को 925 किसानों को टोकन जारी किए। इन्हें नई धानमण्डी की छह दुकानों पर 1850 बैग वितरित किए गए। वही वंचित 213 किसानों को यूरिया के 426 बैग की पर्ची दी गई है। इन किसानों को शनिवार को नई धानमण्डी में दो दुकानों पर यूरिया खाद मिलेगी।
क्षेत्र में यूरिया खाद की मांग लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में यूरिया खाद की पर्ची लेने पहुंचे। सहायक कृषि अधिकारी महेन्द्र कुलडिय़ा के नेतृत्व में तीन खिड़कियों पर टोकन वितरण कार्य शुरू किया गया। इस वजह से किसानों की लम्बी कतार लग गई। सहायक कृषि अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नई धानमंडी पर नाकोडा ट्रेडिंग कम्पनी में 300 टोकन पर 600 बैग, राम विजय ट्रेडिंग कम्पनी में 50 टोकन पर 100 बैग, इफको ई बाजार पर 300 टोकन पर 600 बैग, राका ट्रेडिंग कम्पनी में 150 टोकन पर 300 बैग, कालूराम तोलाराम फर्म में 75 टोकन पर 150 बैग व श्रीराम पेस्टीसाइड एण्ड फर्टीलाइजर में 50 टोकन पर 100 बैग यूरिया किसानों को वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में टोकन से वंचित किसानों को भी टोकन वितरित किए गए। इसके तहत क्रय विक्रय सहकारी समिति पर शनिवार को 300 टोकन पर 600 बैग यूरिया, कृषि सेवा सहकारी समिति में 200 टोकन पर 400 बैग व श्रीश्याम पेस्टीसाइड में 50 टोकन पर 100 बैग यूरिया खाद वितरित की जााएगी। आगामी दो दिन में यूरिया खाद आने की उम्मीद नहीं है। यूरिया का रैंक आने पर किसानों को सूचित किया जाएगा।
किसानों को पिलाई चाय
श्रीबिजयनगर. कस्बे की नई धानमण्डी में कृषि विभाग की ओर से यूरिया केे 1800 बैंग वितरित किए गए। वही सर्दी को देखते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की किसानों को चाय पिलाई। जानकारी के अनुसार नई धानमंडी में यूरिया खाद वितरण की सूचना के बाद किसान अलसुबह ही कतारों में लगने शुरू हो गए। कृषि विभाग के अधिकारियो की ओर से 1800 बैंग यूरिया के लिए प्रत्येक किसान को एक बैग के लिए टोकन वितरित किए गए। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ईश्वजीत अवि दानेवालिया , भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत , मनीष , अवतार सिंह संधू सहित कई कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंचकर किसानों को गर्मागर्म चाय पिलाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो