scriptपिता व दो पुत्रों ने रची थी नकदी व गाड़ी लूट की साजिश, पिता को किया गिरफ्तार | Father and two sons conspired to rob cash and car, father arrested | Patrika News

पिता व दो पुत्रों ने रची थी नकदी व गाड़ी लूट की साजिश, पिता को किया गिरफ्तार

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 06, 2021 01:23:13 am

Submitted by:

Raj Singh

– आरोपी के दोनों पुत्रों की तलाश, 24 घंटे में वारदात का खुलासा

पिता व दो पुत्रों ने रची थी नकदी व गाड़ी लूट की साजिश, पिता को किया गिरफ्तार

पिता व दो पुत्रों ने रची थी नकदी व गाड़ी लूट की साजिश, पिता को किया गिरफ्तार

सूरतगढ़. सदर थाना पुलिस ने 1.58 लाख रुपए की लूट के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार कर लिया तथा करीब ढाई हजार रुपए की नकदी, कागजात व मोबाइल बरामद कर लिया है। लूट करने वाले दो आरोपियों की तलाश कर रही है, जो गिरफ्तार हुए व्यक्ति के पुत्र है।

सदर थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि 24 एमओडी निवासी गुरमीत सिंह के खेत में पानी की डिग्गी बनाने का कार्य करीब दस दिन से चल रहा है। यहां गुरुसर मोडिया निवासी गुरुप्रीत सिंह उर्फ काका सिंह (48) पुत्र गुरदयाल सिंह मजदूरी का कार्य कर रहा था। उसे खेत मालिक की प्लास्टिक कवर देने के बदले श्रीगंगानगर के श्यामनगर निवासी ताराचंद सोनी को 1.58 लाख रुपए नकद देने की बात मालूम थी।
इस पर उसे प्लास्टिक कवर विक्रेता से नकदी लूटने की साजिश रची। इस कार्य के लिए पुत्र संदीप सिंह व सुखबीर सिंह उर्फ सुखा को तैयार किया। गुरुवार दोपहर ताराचंद सोनी प्लास्टिक कवर देकर नकदी राशि लेकर जाने लगा तो गुरुप्रीत सिंह ने दोपहर 1.43 बजे मोबाइल से पुत्रों को सूचित किया। गुरुसर मोडिया के पास संदीप सिंह व सुखबीर सिंह मौके पर लूटपाट के लिए तैयार खड़े थे। जहां से वे दोनों गाड़ी में चढ़ गए और लूटपाट के बाद पीडि़त को गणेशगढ़ के समीप पटक कर चले गए थे।

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य से मिली सफलता
– थानाधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद गुरुसर मोडिया से लेकर गणेशगढ़ तक मार्गों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से लूट के साजिशकर्ता तक पहुंचें। गुरुवार दोपहर 3 बजे ही गुरुप्रीत सिंह ने अंतिम बार फोन पर बात की।
इसके बाद मोबाइल को बंद कर डिग्गी के पास ही मिट्टी में दबा दिया। रात को ही इस मामले में संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा ली थी। गुरुप्रीत सिंह को शुक्रवार दोपहर तीन बजे कैचिया से गिरफ्तार किया। आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई राशि में से ढाई हजार रुपए, पीडित का आधार कार्ड व आरोपी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

ईंट भ_े पर करते थे जदूरी, 14 हजार रुपए देकर बाइक ले गए
– मुख्य आरोपी के दोनों पुत्र क्षेत्र के एक ईंट भ_े पर मजदूरी करते है। भ_ा मालिक दोनों युवकों से उधार दिए रुपए मांग रहा था। इसके बदले भ_े पर युवकों का एक बाइक भी खड़ा कर लिया था। पुलिस ने शक के आधार पर भ_ा मालिक को दोनों युवकों के आने की सूचना देने के लिए कहा था। भ_ा पर दोनों शुक्रवार सुबह पहुंचे और 14 हजार रुपए देकर बाइक ले गए। यह राशि भी लूटी गई राशि में से ही थी।

पुलिस की टीमें दे रही दबिश
– आरोपी युवकों में से एक आरोपी का ससुराल अबोहर में है तथा गुरुप्रीत सिंह का बहन का ससुराल आंकावाली में है। इस वजह से पुलिस दोनों स्थानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो