scriptकैबल में फाल्ट आधे शहर में जलापूर्ति प्रभावित | Fault in Cabal affects water supply in half the city | Patrika News

कैबल में फाल्ट आधे शहर में जलापूर्ति प्रभावित

locationश्री गंगानगरPublished: Aug 23, 2019 06:35:39 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

http://bit.ly/2P8xpeI
 

कैबल में फाल्ट आधे शहर में जलापूर्ति प्रभावित

कैबल में फाल्ट आधे शहर में जलापूर्ति प्रभावित

कैबल में फाल्ट आधे शहर में जलापूर्ति प्रभावित

–शाम को राम लीला मैदान पंप हाऊस में बार-बार बिजली आपूर्ति में आई ट्रिपिंग

श्रीगंगानगर. शहर के मुख्य वाटरवक्र्स के पंप हाउस में बिजली सप्लाई करने के लिए डीएवी स्कूल के पास स्थापति कर रखे ट्रांसफार्मर की कैबल
(Fault) मेंफाल्ट आ गया। इस कारण आधा शहर में बुधवार को जलापूर्ति प्रभावित (water supply) हो गई। इस ट्रांसफार्मर से मुख्य वाटरवक्र्स के पंप हाउस तक बिजली लाइन ( Cabal affects) जाती है। इस लाइन में दोपहर एक बजे फाल्ट आ गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद मुश्किल से फाल्ट को शाम साढ़े पांच बजे दुरुस्त किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर जलापूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई। फिर रामलीला मैदान पंप हाउस में बार-बार बिजली में ट्रिपिंग से जलापूर्ति प्रभावित हो गई। उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिन पहले ही शहर में जलापूर्ति प्रभावित हुई थी और मुश्किल से फिर से जलापूर्ति पटड़ी पर आ रही थी लेकिन अब लाइन (rajasthan patrika news) में फाल्ट आने से शहर में जलापूर्ति प्रभावित हुई है।
नहीं पहुंचा पानी, लोग परेशान

इस कारण शहर की पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया व रामलीला मैदान पंप हाउस में जलापूर्ति प्रभावित हुई। शाम साढ़े छह बजे रामलीला मैदान पंप हाउस में बार-बार बिजली ट्रिपिंग होती रही। इस कारण सेतिया फार्म, न्यू प्रेम नगर, बसंती चौक सहित दो दर्जन कॉलोनियों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण गर्मी के मौसम में पानी को लेकर लोगों को परेशानी (sriganganagar hindi news) हो रही है। रामलीला मैदान पंप हाउस से नई धानमंडी हनुमाननगर , सेतिया फार्म, प्रेम नगर, न्यू प्रेम नगर, हरदीप सिंह कॉलोनी, बाबू नगर, मॉडल टाऊन द्वितीय,ब्रहम कॉलोनी, बंसती चौक, वास्तु नगर सहित इस क्षेत्र में शाम को पांच बजे जलापूर्ति नहीं पहुंचत तो विभाग ने अधिकारियों को दूरभाष पर इसकी जानकारी भी दी गई। इसके बावजूद आस-पास के क्षेत्र की कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं हो पाई है।
डीएवी स्कूल के पास विद्युत ट्रांसफार्मर से कैबल पंप हाउस तक फाल्ट हो गई। इस कारण दोपहर एक से शाम साढ़े पांच बजे कैबल दुरुस्त हो पाई है। इसक बाद शहर में जलापूर्ति शुरू की गई लेकिन फिर रामलीला मैदान पंप हाउस पर बिजली बार-बार ट्रिपिंग होन से जलापूर्ति प्रभावित हुई है।
-सिकंदर सिंह गिल, कार्यवाहक (एक्सइएन शहर) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्रीगंगानगर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो