scriptबंदियों को बताया लोहड़ी का महत्त्व | Festival of Lohri celebratred with prisoners at Anupgarh | Patrika News
श्री गंगानगर

बंदियों को बताया लोहड़ी का महत्त्व

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

श्री गंगानगरJan 13, 2019 / 07:00 pm

jainarayan purohit

Lohdi

बंदियों के साथ मनाई लोहड़ी

अनूपगढ़.

पंजाबी संस्कृति से ओतप्रोत श्रीगंगानगर जिले में रविवार को लोहड़ी के उपलक्ष्य में आयोजन हुए। इन आयोजनों के दौरान लोहड़ी जलाकर सभी को पर्व का महत्व बताया गया तथा इस संबंध में प्रचलित कथाओं आदि के बारे में बताया गया।
जिले के अनूपगढ़ में नागरिकों ने कारागृह में कैदियों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। पप्पू उर्फ सुखविन्द्र सिंह सहित शहर के कई प्रमुख लोगों ने लोहड़ी पर्व पर उप-कारागृह पहुंचकर बंदियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर शमशेरसिंह, नीटा खुराना, चरणजीत सिंह, नवनीत सिंह छोडा, सतनाम सिंह, कमल चुघ, अनमोल सिंह, अरमान सिंह, सतपाल राम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। इस मौके पर सुखविन्द्र सिंह ने कैदियों को मकर संक्रांति-लोहड़ी पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए पर्व की शुभकामनाएं दी । बंदियों को कारागृह क बाद का जीवन नए सिरे से शुरू करने का आह्वान किया। इस मौके पर उप-कारा$गृह के विजेन्द्र सिंह के अलावा स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो