script

यूरिया के लिए मारामारी, किसानों ने लगाया धरना

locationश्री गंगानगरPublished: Jan 09, 2022 02:38:15 am

Submitted by:

sadhu singh

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर). क्षेत्र मेंं बरसात होने के साथ ही यूरिया की मांग लगातार बढ़ रही है। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान नई धानमण्डी में आए। लेकिन तीन केन्द्रों पर यूरिया नहीं पहुंचने से किसानों में रोष फैल गया। सभी किसान रेलवे के लोडिंग अनलोडिंग यार्ड के पास पहुंच गए तथा यूरिया के रैक को बाहर नहीं जाने दिया।

यूरिया के लिए मारामारी, किसानों ने लगाया धरना

यूरिया के लिए मारामारी, किसानों ने लगाया धरना

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर). क्षेत्र मेंं बरसात होने के साथ ही यूरिया की मांग लगातार बढ़ रही है। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान नई धानमण्डी में आए। लेकिन तीन केन्द्रों पर यूरिया नहीं पहुंचने से किसानों में रोष फैल गया। सभी किसान रेलवे के लोडिंग अनलोडिंग यार्ड के पास पहुंच गए तथा यूरिया के रैक को बाहर नहीं जाने दिया। किसान यूरिया का वितरण मौके पर ही करने पर अड़ गए। शाम को उप निदेशक कृषि जीआर मटोरिया मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता कर यूरिया के लिए सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में किसानों को पर्ची देने पर सहमत हुए। रात्रि करीब नौ बजे तक करीब आठ सौ किसानों को पर्चियां दी गई। इन किसानों को रविवार को नई धानमंडी में संबंधित कागजात दिखाने पर यूरिया खाद वितरित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बड़ी संख्या में किसान क्रय विक्रय सहकारी समिति गोदाम सहित तीन केन्द्रों पर पहुंचे। लेकिन यहां यूरिया खाद नहीं आने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे किसान पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, किसान नेता हरी बेनीवाल केे नेतृृत्व में रेलवे के लोडिंग अनलोडिंग यार्ड के पास पहुंचकर धरना लगाया। इस मौके पर किसान नेता नरेन्द्र घिंटाला व गोपाल लेघा भी पहुंच गए। यहां हुई किसानों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेेन्द्र भादूू ने कहा कि यूरिया खाद के लिए किसान नई धानमंडी में दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। जबकि यूरिया खाद प्राथमिकता से उपलब्ध करवाने का कार्य प्रशासन व कृषि विभाग का है। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
वही किसानों के धरने की सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाधिकारी मोटाराम के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। हालांकि पुलिस ने भी समझाइश की, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
बनी सहमति
किसानों के धरने की सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर से उपनिदेशक कृषि जीआर मटोरिया, सहायक निदेशक रमेश बराला धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसान नेताओं से वार्ता की। इस मौके पर किसान नेता यूरिया खाद धरना स्थल पर अड गए। लेकिन कृषि अधिकारियों ने समझाइश कर सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में पर्चियां वितरित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी महेन्द्र कुलडिय़ा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के महाप्रबंधक मुकेश मीणा, गोदाम प्रभारी राकेश सहारण आदि मौजूद रहे। इसके बाद सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में करीब आठ सौ किसानों को पर्चियां वितरित की गई।
रात्रि करीब नौ बजे तक प्रत्येक किसान को चार कट्टों की पर्ची दी गई। सहायक कृषि अधिकारी महेन्द्र कुलडिय़ा ने बताया कि रविवार नई धानमंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति गोदाम, कृषि सेवा सहकारी समिति व कृषक भारती सेवा केन्द्र पर किसानों को यूरिया खाद के कट्टे वितरित किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो