script

धानमंडी में लगी आग, बारदाना जला, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 14, 2019 11:49:29 am

Submitted by:

jainarayan purohit

श्रीबिजयनगर.

Jute bags

धानमंडी में लगी आग, बारदाना जला, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

कस्बे की नई धानमंडी में गुरुवार रात एक दुकान में आग लग गई। इससे करीब चालीस हजार बारदाना जल गया। जानकारी मिलने पर दुकान मालिक और दमकल को सूचना दी गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कस्बे और सूरतगढ़ से आई एक अन्य दमकल ने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे की नई धानमंडी स्थित फर्म अनिल कुमार एण्ड कम्पनी के बारदाने के गोदाम में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। दो दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी , मजदूर और किसान घटना स्थल पर जमा हो गए।
व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि उसके बारदाने के गोदाम में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। किसी परिचित को घटना की जानकारी मिलने पर उसने अनिल को इसकी जानकारी दी। इस पर वे दुकान में पहुचे तो घटना स्थल पर दमकल पहुंची हुई थीं। धानमंडी में उपस्थित किसान, मजदूर और व्यापारियों के सहयोग से कस्बे की दमकल तथा सूरतगढ़ से पहुंची एक अन्य दमकल ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
गोदाम में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोदाम में विद्युत आपूर्ति नहीं थी ऐसे में शॉर्ट सर्किट की आशंका नहीं है। आग लगने से लगभग चालीस हजार खाली बोरियां जल गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो