scriptपूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे ने की आत्महत्या | former municipal chairman son commited suicide | Patrika News

पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे ने की आत्महत्या

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 20, 2018 06:21:57 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

suicide

पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे ने की आत्महत्या

गजसिंहपुर.

पूर्व पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी खत्री और मेघराज खत्री के इकलौते पुत्र तपन खत्री ने गुरुवार सुबह फ ांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। 28 वर्षीय तपन की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के वक्त तपन घर पर अकेला था। उसकी पत्नी कई दिन से मायके में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के पिता मेघराज खत्री ने मर्ग दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पालिका अध्यक्ष मेघराज सुबह गोशाला सेवा के लिए चले गए।
इस बीच नौकरानी ने घर का सारा कार्य निपटाया ओर तपन को घर जाने के बात कह कर चली गई। तपन उस वक्त दंत मंजन कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे मेघराज खत्री घर लौटे तो उन्होंने तपन को घर के एक कमरे में फं दे से झूलते पाया। घटना के वाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को फं दे से उतारकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।
वहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से पूर्व पालिकाध्यक्ष खत्री सदमें में हैं। करीब एक वर्ष पूर्व मेघराज खत्री की पत्नी लक्ष्मी मेघराज खत्री का स्वर्गवास हो गया था। तपन की मौत के बाद गजसिंहपुर में शोक का माहौल है। तपन अपने पिता की रायसिंहनगर स्थित ब्रेड फैक्ट्री के काम में हाथ बंटाता था। मेघराज खत्री और उनकी पत्नी लक्ष्मी खत्री दोनों गजसिंहपुर में पालिकाध्यक्ष रह चुके हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी खत्री और मेघराज खत्री के इकलौते पुत्र तपन खत्री ने गुरुवार सुबह फ ांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। 28 वर्षीय तपन की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के वक्त तपन घर पर अकेला था। उसकी पत्नी कई दिन से मायके में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के पिता मेघराज खत्री ने मर्ग दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पालिका अध्यक्ष मेघराज सुबह गोशाला सेवा के लिए चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो