scriptकिशोरी को बंधक बना किया, दुष्कर्म और फिर सौंपा दलालो को | girl raped and sold | Patrika News

किशोरी को बंधक बना किया, दुष्कर्म और फिर सौंपा दलालो को

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 21, 2016 12:09:00 pm

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और साथ ही दलालों को सौंपने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।

girl raped and sold

girl raped and sold

श्रीगंगानगर

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और साथ ही दलालों को सौंपने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब पीडि़त किशोरी की मौसी उसे वापस लेने पहुंची। पीडि़त परिवार ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर घटना के बारे में बताया है। 
पीडि़ता किशोरी की मौसी ने बताया कि वह हनुमानगढ़ रोड स्थित एक गांव में रहती है। उसकी 14 साल की भानजी मिलने आई हुई थी। परिवादिया के पति ने बताया कि पावन धाम निवासी उसकी मुंह बोली धर्म बहन बीमार है। किशोरी को उनके पास कुछ दिन खाना बनाने के लिए भेजना है। एेसा कहकर परिवादिया का पति किशोरी को पावन धाम स्थित आरोपित मनोज कुमार नायक के घर छोड़ आया। 
आरोपित अपनी पत्नी खुश्बू के सहयोग से उससे लगातार 11 दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित की पत्नी और उसकी दो तीन सहलियों ने दिन में किशोरी को अन्य आरोपितों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। इस घटना का पता उस दिन चला जब परिवादिया अपनी भानजी को लेने वापस पावन धाम गई। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने परिवाद पर महिला थाना को तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ करने के आदेश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो