script

रायफल साफ करते समय चली गार्ड इंचार्ज से गोली, अब हालत में सुधार

locationश्री गंगानगरPublished: May 27, 2020 11:45:38 pm

Submitted by:

Raj Singh

पुलिस ने लिए बयान, जांच जारी

रायफल साफ करते समय चली गार्ड इंचार्ज से गोली, अब हालत में सुधार

रायफल साफ करते समय चली गार्ड इंचार्ज से गोली, अब हालत में सुधार

श्रीगंगानगर. शहर में पुलिस लाइन के एक गार्ड इंचार्ज रायफल साफ करते समय ट्रिगर दबने से गोली चलने से मंगलवार रात को गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब गार्ड इंचार्ज की हालत में सुधार और खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बुधवार सुबह पुलिस ने बयान लिए हैं और पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे।

पुरानी आबादी थाना प्रभारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि पुलिस लाइन का गार्ड इंचार्ज हवलदार जसविंद्र सिंह मंगलवार रात को रायफल से गोली चलने से घायल हो गया था। जिसको राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
रात को हालत चिंताजनक बनी हुई थी और देर रात तक वहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इलाज के बाद सुबह जसविंद्र की हालत में काफी सुधार आया है। सुबह पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।
जहां घायल गार्ड इंचार्ज के बयान लिए गए। जिसमें बताया कि रात को रायफल में दो गोलियां थी। जिसका ध्यान नहीं रहा और रायफल को नीचे रखकर साफ करते समय अचानक ट्रिगर दबने से फायर हो गए। जो सीने पर लगे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो