scriptहर्षोल्लास से मनाया जा रहा है रंगों का त्यौहार होली | Holi celebration is the festival of colors Holi | Patrika News

हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है रंगों का त्यौहार होली

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 02, 2018 10:55:07 am

Submitted by:

pawan uppal

-होलिका दहन में भी उमड़ी श्रद्धा

Holi 2018
गजसिंहपुर
कस्बे में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जगह-जगह रंग खेलती युवकों और बच्चों की टोलियां बड़े ही मस्ती के अंदाज में एक दूसरे को रंग कर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कस्बे में रंग खेलने का सिलसिला प्रातः करीब आठ बजे से आरंभ हो गया। जो दस बजे तक परवान चढ़ गया है। लोग रंग गुलाल एक दूसरे को लगाकर लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं । जिन घरों में शादी या अन्य शुभ कार्य संपन्न हुए हैं, उन परिवारों में होली का अलग ही नजारा देखा जा रहा है।
प्रेम, भाईचारे ओर ऊंच नीच भूला कर एक रंग में रंगने का त्यौहार होली

संपूर्ण कस्बे में डीजे की धुनों पर नाचते गाते युवक, हवा में उड़ता रंग गुलाल, वातावरण को रंगीन बना रहा है। कस्बे में चारों ओर खुशी ही खुशी ओर मस्ती नजर आ रही है। वहीं होली पर्व के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अंतर्गत वीरवार रात को गजसिंहपुर के रामलीला मैदान में होलिका दहन की रस्म की गई। इससे पूर्व पंडित इंद्र शर्मा ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। इस पूजा में कस्बे व आसपास के लोग शामिल हुए। होलिका दहन से पूर्व बड़ी संख्या में लोग चंग की धमाल पर होली से जुड़े पारम्परिक गीत गाते हुए रामलीला मैदान में पहुंचे।

होलिका दहन तथा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन –

पंडित इंद्र शर्मा ने बताया की होलिका दहन की रस्म को अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि देव कृपा प्राप्त भक्त प्रहलाद धधकती आग से बच निकले थे,वहीं बुराई के रास्ते पर चलने वाली होलिका वरदान प्राप्त होते हुए भी भस्म हो गई थी। होली पर्व के मध्यनजर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल गश्त लगा रखी है और पुलिस वाहन पेट्रोलिंग कर रहा है। जिन घरों में शादी या अन्य शुभ कार्य संपन्न हुए हैं, उन परिवारों में होली का अलग ही नजारा देखा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो