scriptउफ! ये झुलसाती गर्मी | Hot day in Sriganganagar | Patrika News

उफ! ये झुलसाती गर्मी

locationश्री गंगानगरPublished: May 09, 2016 07:00:00 am

Submitted by:

jainarayan purohit

तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक उछले तापमान ने रविवार को हाय-तौबा करवा दी।

girl on a hot day in Sriganganagar

girl on a hot day in Sriganganagar

श्रीगंगानगर. भीषण गर्मी और लू से बदन के जलने का एहसास, दोपहर बाद सड़कों और बाजार में सन्नाटा। पेड़ों पर दुबके पक्षी और छांव तलाशते पशु। तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक उछले तापमान ने रविवार को हाय-तौबा करवा दी। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिनभर पानी व शीतल पेय से गला तर करते रहे, फिर भी प्यास नहीं बुझ रही थी। भीषण गर्मी के आगे कूलर-पंखे भी फेल हो गए। 
हालांकि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 1 मई को 46.3 डिसे.रहा था। लेकिन 45.0 पारा पहुंच गया। इस कारण गर्मी और लू से हर कोई बेहाल दिखा। न्यूनतम तापमान 1.3 डिसे. बढ़कर 24.3 डिसे. रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी 43 और शाम को 29 प्रतिशत रही। दोपहर बाद तो लू के एहसास के बीच सड़कें भी आग उगलने लगी थी। मुख्य बाजारों व अधिकांश सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। दुपहिया सवार पूरा बदन ढककर निकले। बाजार में कहीं लोग नजर आए तो शीतल पेय व ज्यूस विक्रेताओं के यहां। गर्मी का आलम यह था कि पैदल चल रहे लोगों को जहां भी छांव नजर आई कुछ पल के लिए सुस्ताने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो