श्री गंगानगर

पति को गर्म खाना बनाने के चक्कर में चूक ऐसी हुई कि मौत के आगोश में चली गई खुशबू

fragrance engulfed the fire.रिद्धि गणेश कॉलोनी में किराये के घर में रहने वाली विवाहिता खुशबू इस रिश्ते को निभाने में अपने प्राण गंवा दिए।

श्री गंगानगरSep 17, 2019 / 03:43 pm

surender ojha

पति को गर्म खाना बनाने के चक्कर में चूक ऐसी हुई कि मौत के आगोश में चली गई खुशबू

श्रीगंगानगर। दांपत्य एक साझेदारी का रिश्ता है जो उम्र भर के लिए होता है लेकिन बदलते परिवेश में अहंकार और शिकायतों के विवाद में यह दाम्पत्य जीवन चुनौती बन जाता है।
लेकिन जिला मुख्यालय पर रिद्धि गणेश कॉलोनी में किराये के घर में रहने वाली विवाहिता खुशबू इस रिश्ते को निभाने में अपने प्राण गंवा दिए। सोमवार रात जब मजदूरी कर उसका पति अंकित घर साइकिल पर घर लौटा तो उसे निहारकर सुकून मिला, वहीं पति को भी अपने हम सफर खुशबू की महक से दिनभर की थकान दूर हो गई।
इन दोनों के बीच ज्यादा बात होती उससे पहले पत्नी ने पति को घर के बाहर चारपाई पर दोनों बच्चों के साथ कुछ पल बिताने और नहाकर खाना खाने की बात कही। गर्मागम खाने के लिए खुशबू अंदर जाकर कमरे में बने रसोई पर सिलेण्डर के रेगुलेटर को ऑन किया और चूल्हे पर कढ़ाही चढ़ाई ताकि तारोताजा सब्जी बनाकर अपने पति को खिला सके। लेकिन रसोई गैस की पाइप लाइन एकाएक लीक होने लगी, इस पर उसने ध्यान नहीं दिया।
जैसे ही कढाही पर सब्जी का छोंका लगाया तो भभकी आग ने गैस को पकड़ कर लिया,इन बीच खुशबू आग से लिपट गई। इस कमरे में रखे कपड़ों में यह आग लगी तो पल भर में पूरा कमरा धूं-धूं से जलने लगा।
देखते देखते खुशबू चिलाई तभी घर के बाहर नहा रहे पति अंकित ने उसी समय खुशबू को बचाने के लिए जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो वह भी बुरी झुलस गया। पति आग से कमरे से एकाएक बाहर निकल आ गया लेकिन खुशबू इसी कमरे में जल उठी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.