script‘कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा’ | If Congress comes to power, the entire loan of farmers will be forgiv | Patrika News

‘कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा’

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 23, 2019 10:17:40 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

meeting

‘कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा’

‘कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा’

–शिक्षा मंत्री डोटासरा ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं की ली बैठक


श्रीगंगानगर. शिक्षा राज्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा। पांच साल पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता से बहुत वादे किए लेकिन सभी वादे जुमले साबित हुए। शिक्षा मंत्री शनिवार को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को सूरतगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाना है।
——————
ये नेता हुए बैठक में शामिल—-

बैठक में कांग्रेस नेता मनीष धारणियां,श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़, हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, नोहर विधायक अमित चाचाण श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष संतोष सहारण, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई,पूर्व विधायक गंगाजल मील व सोना देवी बावरी, कुलदीप इंदौरा,अशोक चांडक, विनोद गोठवाल, डॉ.सुरेश चौधरी,शबनम गोदारा,पूर्व सांसद शंकर पन्नू,पूर्व विधायक दौलतराज,बीकानेर देहात मंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत, हनुमान मील, सादुलशहर प्रधान परमेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान हरजिंद्र सिंह बराड़,पूर्व प्रधान परमजीत सिंह रंधावा,जगतार सिंह कंग सहित कई नेता शामिल हुए। इस बैठक में रायसिंहनगर में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करने वाले पूर्व विधायक दौलतराज भी मंच पर नजर आए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक सोहन नायक का समर्थन किया था।
—————
नेताओं को दिया टारगेट—वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता 26 मार्च को सूरतगढ़ में राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएं। शिक्षा मंत्री ने सभा में भीड़ जुटाने के लिए नेताओं को टारगेट दिए। सभा में बीकानेर संभाग से करीब एक लाख लोगों को जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
————-
सबकी सलाह से तय किया जाएगा प्रत्याशी—शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ का कहीं का भी हो सकता है। पार्टी सभी की सलाह से जल्द ही पार्टी का प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि मीटिंग में ललित मेहरा,पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल सहित कई नेता शामिल हुए लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो