script

संतान की ऐसी चाह की जेठ के हवाले बहू

locationश्री गंगानगरPublished: Aug 04, 2018 10:47:02 pm

Submitted by:

vikas meel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

demo pic

demo pic

संतान की चाह के लिए जेठ से कराया दुष्कर्म

महिला ने कराया मामला दर्ज

श्रीगंगानगर.

लालगढ़ जाटान थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें बच्चा नहीं होने पर ससुराल पक्ष की तरफ से जबरन पीडि़ता के साथ उसके जेठ से दुष्कर्म कराने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।

 

पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी और बड़ी बहन की शादी एक ही परिवार में दो भाइयों से हुई थी। विवाह के पांच-छह साल तक पीडि़ता को कोई संतान नहीं हुई। घरवाले संतान चाहते थे। इसके चलते घरवालों ने उस पर जेठ से अवैध संबंध बनाने पर जोर डाला लेकिन उसने मना कर दिया। उसका पति भी घरवालों की बात पर चुप रहा।

 

कुछ दिन पूर्व उसकी बड़ी बहन, जेठ व घरवालों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अचेत कर दिया और जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। जब घरवालों से उसने इस बारे में शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घरवालों ने कहा कि जब बच्चा ठहर जाए तो अवैध संबंध बनाने की जरूरत नहीं है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि परिवार वालों ने उसके जेवर आदि भी अपने कब्जे में कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पेड़ पर फांसी लगा की आत्महत्या

श्रीगंगानगर. हिन्दुमलकोट थाना इलाके में शनिवार सुबह मानसिक रूप से बीमार चल रहे एक व्यक्ति ने दुल्लापुर कैनी में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गांव रेणुका निवासी राजकुमार मेघवाल ने मर्ग दर्ज कराई है कि उसके पिता ओमप्रकाश (62) शनिवार सुबह घर से निकले और काफी देर तक नहीं लौटे। तलाश करने पर उनका शव दुल्लापुर कैरी में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था।

ट्रेंडिंग वीडियो