scriptभाजपा के राज में दुराचार के मामलों का आंकड़ों का जिक्र छेड़ा तो बिफरे पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ | In the BJP's rule, the statistics of the cases of molestation, | Patrika News

भाजपा के राज में दुराचार के मामलों का आंकड़ों का जिक्र छेड़ा तो बिफरे पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़

locationश्री गंगानगरPublished: May 16, 2019 07:15:55 pm

Submitted by:

surender ojha

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

In the BJP's rule, the statistics of the cases of molestation,

भाजपा के राज में दुराचार के मामलों का आंकड़ों का जिक्र छेड़ा तो बिफरे पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़

श्रीगंगानगर। भाजपा के कद्दावर नेता कहे जाने वाले पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अलवर के थानागाजी क्षेत्र में हुए गैंग रेप को दबाने पर सीएम अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए।
पंजाब में हो रहे लोकसभा चुनाव के संबंध में यहां जिला मुख्यालय पर एक होटल में प्रेस वार्ता में रूबरू हुए पूर्व मंत्री राठौड का आरोप था कि कांग्रेस ने जानबूझकर यह मामला इसलिए दबाया ताकि 29 अप्रेल को प्रथम और 6 मई को दूसरे चरण में राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दलित वोटों का नुकसान उठाना नहीं पड़े। इस मामले को जानबूझकर न केवल दबाया गया बल्कि आरोपियों को छूट देने का काम तक किया गया है।
इस दौरान कई मीडिया कर्मियों ने भाजपा के शासनकाल में दुराचार के मामलों का आंकड़ा पेश कर जवाब मांगा तो पूर्व मंत्री राठौड़ बिफर गए। आंकड़ा को दरकिनार करने का प्रयास तो वहां आंकड़ों की सूची की प्रति पेश की तो तैश में आए पूर्व मंत्री यह तो बोल कि क्या आप विशेष दल का चश्मा लगाए हुए है या नहीं। यह सुनकर प्रेस कांफ्रेस में हंगामा मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। भाजपा के राज में जिला मुख्यालय पर सरकारी मेॢडकल कॉलेज का निर्माण नहीं किए जाने के सवाल पर उनका कहना था कि दानदाता की रुचि नहीं होने के कारण यह मामला अटका रहा।
सरकार के स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रही विनीता आहुजा मौजूद थी।
पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के उपरांत मार्च तक 1509 बलात्कार, 1706 अपहरण, 1944 छेड़छाड़ और कुल 5220 मामले महिला अत्याचार के दर्ज किए गए है। प्रदेश में रोजाना छह महिलाओं से दुराचार हो रहो है। कांग्रेस राज में 26 प्रतिशत महिला अत्याचार के मामले बढ़े है। उन्होने लगातार बढ़ रहे अपराधों पर कहा कि अपराधियों में विश्वास और आमजन में भय का माहौल है। राठौड़ का कहना था कि जब पीएम मोदी इस मामले को उठाते है तो सीएम गहलोत का जवाब था कि प्रधानमंत्री देश को मिस गाइड कर रहे है।
उन्हेांने महाराणा प्रताप के इतिहास से छेड़छाड़ करने, इलाके में गेहूं, सरसों व चने की सरकारी खरीद 5 हजार करोड़ का बजट खर्च की बजाय सिर्फ 922 करोड़ रुपए का बजट देने, बीकानेर आईजी स्पेशल टीम के नाम पर चौथ वसूली का धंधा पनपाने, किसानों का कर्जामाफी और बेरोजगारों को भत्ता देने के नाम सिर्फ आश्वासन देने का आरोप लगाया।
उन्होंने 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद राज्य की गहलोत सरकार में बड़ा उलटफेर होने के संकेत दिए है। उनका कहना था कि सीएम और डिप्टी सीएम खेमों मं बंटी कांग्रेस जनता से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने बार बार कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, उसमें सवार कई लोग तो अभी से कूदने लगे है।
उनका साफ कहना था कि लोकसभा चुनाव रिजल्ट के उपरांत चौंकाने वाला निर्णय देखने को मिलेगा। कांगे्रस टूटने के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनाने के सवाल पर उनका कहना था कि हमें कुछ करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो