श्री गंगानगर

पूरे दिन निराहार रहकर भी चेहरे पर उल्लास और उमंग

Karwa chauth : पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

श्री गंगानगरOct 17, 2019 / 05:02 pm

jainarayan purohit

पूरे दिन निराहार रहकर भी चेहरे पर उल्लास और उमंग

-महिलाओं में करवा चौथ का उत्साह
श्रीगंगानगर. पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह से शाम तक पूरा दिन महिलाएं पर्व से संबंधित गतिविधियों में जुटी रही। कोई सुबह विशेष मेकअप के लिए पहुंची तो किसी ने दोपहर में कथा के लिए विशेष ड्रेस डिजाइन करवाई। दोपहर के समय निकली विवाहिताओं का उल्लास देखते ही बनता था। हाथ में पूजन सामग्री ये महिलाएं मंदिरों अथवा परिजनों और परिचितों के घर पहुंची जहां सामूहिक कथा का आयोजन किया गया।
इससे पहले सुबह दिन की शुरुआत ही सजने संवरने के साथ ही सुबह से ही महिलाओं ने मंदिरों में दर्शन किए तथा पति की लंबी आयु की कामना की। गुरुवार को भी कइयों ने शृंगार सामग्री और अन्य सामान खरीदा। नवविवाहिताओं की तो बात ही निराली थी। उन्होंने विशेष मेहंदी के साथ विशेष मेकअप का प्रबंध किया।

पतियों ने दिए उपहार
जहां महिलाएं निराहार रहकर पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी तो पति भी कहां पीछे रहने वाले थे। इन लोगों ने भी पत्नियों के लिए एक से बढकऱ एक उपहार खरीदे। पर्व के मद्देनजर गुरुवार को भी गिफ्ट और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ रही। वहीं विशेष मेकअप के लिए कई महिलाएं गुरुवार दोपहर तक ब्यूटी पार्लर पहुंचती रही।

Home / Sri Ganganagar / पूरे दिन निराहार रहकर भी चेहरे पर उल्लास और उमंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.