scriptकिशोरी का जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान | Kidney Surgery | Patrika News

किशोरी का जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 04, 2019 11:18:00 am

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 
 

girl

किशोरी का जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

किशोरी का जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

-14 वर्ष की बालिका को बाल खाने की आदत थी,पेट की आंत में बालों का गुच्छा मिला

श्रीगंगानगर.राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की टीम ने सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई है। किशोरी के पेट और आंतों में बालों का गुच्छा बना हुआ था। यह किशोरी अपने बाल तोड़ कर खा जाती थी। चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के.एस कामरा ने बताया कि चिकित्सालय में सोमवार को हनुमानगढ़ जिले के रावतसर निवासी 14 वर्षीय किशोरी शर्मिला की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में उसकी आंतों में बालों के गुच्छे दिखाई दिए। इस पर सर्जन डॉ.देवेंद्र ग्रोवर और सुखपाल बराड़ ने उसका ऑपरेशन कर बाल आंतों से बाहर निकाले। लगभग दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद किशोरी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उसकी आंत ब्लॉक होने पर जान का खतरा बना हुआ था। उल्लेखनीय है कि सात-आठ महीने से बच्ची कुछ खा नहीं पा रही थी सिर्फ तरल पदार्थों पर ही जिंदा थी।
29 मई का करवाई थी भर्ती–बालिका के पेट में बड़ी गांठ का संदेह था। पेट में दर्द रहता था। वह कुछ खा नहीं पा रही थी। तरल पदार्थ ही पी सकती थी। इससे वह बहुत ज्यादा कमजोर हो गई थी। परिवार ने उसे 29 मई को भर्ती करवाया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के दौरान पेट में बड़ी गांठ होने की रिपोर्ट आई। गांठ के ऑपरेशन के दौरान बालों का गांठनुमा कठौर गुच्छा निकला। डॉक्टर्स देवेंद्र ग्रोवर ने बताया कि बालिका के पेट में गया बाल गलता नहीं। लगातार निगले जा रहे बाल आंत से चिपकते गए और बालों ने एक गांठ का रूप ले लिया। अगर कुछ दिन और मरीज की सर्जरी नहीं की जाती है तो हालत गंभीर हो सकती थी। इसको लेकर डॉक्टर ने इस मामला को गंभीरता से लेते हुए जिला चिकित्सालय की टीम ने सोमवार को ही एक जटिल ऑपरेशन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो