scriptकेवी व मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल | KV and Model schools will be developed on the lines of Government Engl | Patrika News

केवी व मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 15, 2019 06:24:48 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 
 

Government English

केवी व मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

केवी व मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

-जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिजन बस्ती का हुआ चयन,मोटी फीस से मिलेगा छुटकारा

श्रीगंगानगर. शिक्षा विभाग शहरी क्षेत्र में सरकारी स्कूल केवी व मॉडल स्कूल की तर्ज पर सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल स्थापित करने जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) का नाम दिया गया है। श्रीगंगानगर सहित राज्य के 33 स्कूलों की सूची शासन उप-सचिव प्रथम प्रदीप गोयल ने शुक्रवार को जारी कर दी है। इस सूची में श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिजन बस्ती श्रीगंगानगर का चयन किया है। पड़ोसी जिला हनुमानगढ़ में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन का चयन हुआ है। इनका संचालन शैक्षणिक सत्र 2019-20 से करने के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को पाबंद किया है। शिक्षा विभाग ने इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालन के लिए विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी गई है।
मोटी फीस से मिलेगा छुटकारा–शहरी क्षेत्र में स्कूल शुरू होने पर अभिभावकों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने में मिलेगा। यह स्कूल भी केंद्रीय विद्यालयों या मॉडल स्कूलों की तर्ज पर चलेंगे तो बड़े निजी स्कूलों के समांतर सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी खड़े हो जाएंगे। ताकि परिजनों को अंग्रेजी माध्यम के नाम पर निजी स्कूलों में मोटी फीस भरने से भी छुटकारा मिल पाएगा।
सरकार की अच्छी पहल–रेस्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अध्यापक गुरमीत सिंह का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज के जमाने की आवश्यकता है। कुछ दशक पहले तक कई सरकारें इसका विरोध करती रही थी लेकिन जिस तरह सेअंग्रेजी का चलन बढ़ा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की जरूरत बढ़ी है। ऐसे में सरकार का यह प्रयास अच्छा है। बशर्ते इसे ठीक प्रकार से लागू किया जाए। सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को भी केंद्रीय विद्यालयों की तरह बनाया जा सकता है। लेकिन इन स्कूलों का इंफ्रास्ट्रेक्चर बेहतर होना चाहिए। शिक्षक प्रशिक्षित व पूरी संख्या में होने पर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
स्कूल का चयन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के लिए श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिजन बस्ती श्रीगंगानगर का चयन किया है।
हरचंद गोस्वामी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीगंगानगर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो