scriptचंद्रग्रहण 27 को, धार्मिक आयोजनों पर पड़ेगा असर | lunar eclipse, chandra grehan on 27, effect on religious programmes | Patrika News

चंद्रग्रहण 27 को, धार्मिक आयोजनों पर पड़ेगा असर

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 22, 2018 07:26:38 pm

Submitted by:

vikas meel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

demo pic

demo pic

-गुरु पूर्णिमा की रात को रहेगा ग्रहण
-दोपहर में शुरू हो जाएगा सूतक

श्रीगंगानगर.

इलाके में इस बार 27 जुलाई को चंद्रग्रहण रहने से इस दिन होने वाले धार्मिक आयोजनों पर असर पड़ेगा। मंदिरों के पट सुबह तो खुलेंगे लेकिन दोपहर में सूतक लगने के बाद अगले दिन सुबह ही मंदिर के पट खोले जाएंगे। ऐसे में शाम को गुरु पूर्णिमा का कोई धार्मिक आयोजन नहीं हो पाएगा। धार्मिक मामलों के जानकार बताते हैं कि ग्रहण काल में दान पुण्य का विशेष महत्व है, ऐसे में इस दिन रात को ग्रहण अवधि संकल्प के बाद सुबह दान पुण्य किया जा सकेगा।

कोर्ट ने पंचायत सहायकों को स्कूल से हटाकर ग्राम पंचायतों में लगाने के लिए कहा

सूतक 2.55 बजे शुरू

इस बार 27 जुलाई को रहने वाले चंद्रग्रहण का सूतक नियमानुसार ग्रहण अवधि से नौ घंटे पहले लगेगा। ऐसे में ग्रहण रात 11.55 बजे होने से सूतक दोपहर 2.55 बजे शुरू हो जाएगा। इसके बाद से जाप आदि पर जोर रहेगा। ग्रहण की अवधि तीन घंटे 56 मिनट की रहेगी। इस अवधि के दौरान जाप और दानपुण्य आदि श्रेष्ठ माना गया है। ग्रहण समाप्ति के बाद सुबह स्नान आदि करके ही घर के कार्य में जुटना उचित माना गया है।

जन के धन का खर्च बताने में टालमटोल, नियम को लेकर अफसर ही नहीं एकमत

अठारह वर्ष पहले हुए इतना लंबा ग्रहण

धार्मिक मामलों के जानकार पंडित शिवदयाल शास्त्री बताते हैं कि इस बार ग्रहण की अवधि 3 घंटे 56 मिनट है। इससे पूर्व इतना लंबा ग्रहण करीब 18 वर्ष पूर्व होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि ग्रहण की अवधि यानी पर्व काल में किसी भी वस्तु का दान किया जा सकता है। रात के समय ग्रहण होने की स्थिति में रात को इसका संकल्प कर सुबह दान किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो