श्री गंगानगर

नशे की 1100 गोलियों सहित पकड़ा

गजसिंहपुर.

श्री गंगानगरMay 18, 2019 / 07:45 pm

jainarayan purohit

नशे की 1100 गोलियों सहित पकड़ा

-गांव थांदेवाला क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई
-पुलिस को देखकर आरोपी ने किया भागने का प्रयास
क्षेत्र के गांव थांदेवाला में शनिवार को पुलिस ने एक युवक से करीब 1100 नशे में उपयोग होने वाली गोलियां पकड़ी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उससे यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर वह ये गोलियां कहां से लाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाधिकारी गोपाल सिंह नाथावत शनिवार को गांव थांदेवाला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव कंवरपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति पॉलीथिन लिए हुए नजर आया। इस पर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकडकऱ तलाशी ली तो उसके पास पॉलीथिन में नशे में उपयोग होने वाली गोलियों के 110 पत्ते बरामद हुए। इनमें करीब 1100 गोलियां होने की जानकारी मिली है। पूछताछ में उसने अपना नाम विजयसिंह पुत्र राजासिंह निवासी गांव कंवरपुरा बताया। युवक ये गोलियां कहां से लाया इस बारे में पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.