scriptपत्नी के चरित्र पर था संदेह, कस्सी मार कर किया घायल | Man attacked on his wife, because he has some doubt at her character | Patrika News

पत्नी के चरित्र पर था संदेह, कस्सी मार कर किया घायल

locationश्री गंगानगरPublished: May 19, 2019 12:39:28 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

सूरतगढ़.

woman

पत्नी के चरित्र पर था संदेह, कस्सी मार कर किया घायल

-शनिवार देर रात की घटना, घायल महिला को किया रेफर
सदर थाना क्षेत्र के गांव चार एसएचपीडी में चरित्र पर संदेह को लेकर एक व्यक्ति ने शनिवार देर रात पत्नी पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे महिला के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से यहां ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गांव चार एसएचपीडी निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। शनिवार को आरोपी किसी परिचित की शादी में गया हुआ था। देर रात करीब दो बजे वह घर पहुंचा तो उसने घर से एक व्यक्ति को बाहर निकलते देखा। इस पर उसने घर में रखी कस्सी से पत्नी पर कई वार किए। इससे महिला के दोनों पैरों पर गहरी चोट आई। महिला के पति के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। इस वजह से किसी को पता नहीं चल सका कि महिला के कितनी चोट आई है। ग्रामीणों की समझाइश के बाद एक व्यक्ति अंदर गया तो महिला के घायल होने की जानकारी मिली।
सुबह करीब सात बजे सीएलजी सदस्य दर्शन सिंह ने सदर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।
पति राउंडअप, नहीं हुए बयान दर्ज
सदर पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर ही घायल महिला के पति को राउंडअप कर लिया गया। वहीं घायल महिला के पर्चा बयान के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो