scriptरेल से कटकर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र की मौत | Man commited suicide near foujwala | Patrika News

रेल से कटकर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र की मौत

locationश्री गंगानगरPublished: Jan 14, 2019 08:27:28 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-gannga-nagar-news/

Gajsinghpur

रेल से कटकर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र की मौत

गजसिंहपुर.

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरीश शर्मा के पुत्र विकास शर्मा की सोमवार को फौजूवाला के निकट रेल से कटकर मौत हो गई। विकास कस्बे में मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। विकास करीब तीस वर्ष का था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गजसिंहपुर में देखा गया था। दोपहर बाद उसकी मौत की जानकारी मिली। वह गजसिंहपुर-रायसिंहनगर मार्ग पर मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। पिछले दो दिन से विकास और उसकी पत्नी घर पर थे जबकि भाई विशाल शर्मा और उसके परिवार के सभी सदस्य कोटा किसी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।
विकास शर्मा उर्फ छोटा सोमवार को सुबह मेडिकल स्टोर के लिए घर से रवाना हुआ। बाजार में दोस्तों से मिला और दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। लोगों ने रेल लाइनों पर शव देखकर उसके परिवार को सूचना दी। रायसिंहनगर के चिकित्सालय में विकास के ताऊ डॉक्टर सुभाष शर्मा ने उसकी शिनाख्त की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो