scriptरोमियों के तबादले के बाद पुलिस की ‘जानू’ ने खोले संगीन अपराधों के कई गहरे राज | many deep secrets of bogus crimes | Patrika News

रोमियों के तबादले के बाद पुलिस की ‘जानू’ ने खोले संगीन अपराधों के कई गहरे राज

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 13, 2019 11:58:33 pm

Submitted by:

Raj Singh

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

crimes

रोमियों के तबादले के बाद पुलिस की ‘जानू’ ने खोले संगीन अपराधों के कई गहरे राज

गिरफ्त में आ सके कई बदमाश

श्रीगंगानगर. पुलिस के रोमियो व जानू ने जिले व पड़ोसी जिलों में कई संगीन अपराधों के गहरे राज खोले हैं। वहीं रोमियो के अलवर हुए तबादले के बाद अब पुलिस की जानू बड़ी वारदातों खोलने में पुलिस की मददगार बनी है। मादक पदार्थ हो या हत्या जैसे संगीन प्रकरणों में जानू ने कई खुलासे किए हैं।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के समीप स्थित बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर से दिसंबर 2017 को पुलिस के डॉग स्क्वॉयड जानू व रोमियो नाम के दो डॉग लाए गए थे। जो मादक पदार्थ, विस्फोटक सामग्री आदि सूंघने में दक्ष हैं। जानू बेल्जियम सैफर्ड नस्ल की डॉग है। जो काफी तेज तर्रार मानी जाती है। वहीं रोमियो भी विदेशी नस्ल का था। पुलिस इस प्रशिक्षित डॉग स्क्वाय्ॉड की मदद से कई बड़े एवं संगीन प्रकरणों को खोलने में काफी सफलता पाई। स्क्वॉयड को जिले में हुई वारदात के अलावा चूरू में हुए बड़े मामले को खोलने के लिए भी ले जाया गया और इनकी बदौलत ही मामला खुल सका। वहीं जिले में मादक पदार्थ पडऩे में भी पुलिस को काफी सफलता दिलाई। फरवरी माह में यहां से रोमियो का तबादला अलवर डॉग स्क्वॉयड में कर दिया गया। इसके बाद अकेली जानू बड़ी वारदातों के खुलाने में पुलिस की मददगार बनी हुई है।
ये खोले बड़े मामले
– डॉग स्क्वॉयड के प्रभारी मनरूप सिंह ने बताया कि रोमियो व जानू ने जिले में कई बड़ी वारदातों के खुलासे में काफी मदरद की है। इसके अलावा चूरू के रतनगढ़ में हुए डबल मर्डर में पेच फंसा हुआ था। जिसमें अपराधी अज्ञात थे और पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस पर यहां से जानू को रतनगढ़ इलाके में घटना स्थल पर ले जाया गया। जानू की मदद से ही पुलिस को मामला खोलने के लिए आगे का रास्ता मिला और कई सुराग हाथ लगे थे। वहीं रोमियो ने भी जवाहरनगर थाना इलाके में पोस्त पकड़वाई थी। रोमियो की मदद से ही पुलिस पोस्त को ढूंढ पाई थी। अनूपगढ़ में हुए एक हत्याकांड में भी जानू ने आरोपी के आने व जाने के रास्ते का पता लगाया। काफी दूर जाकर आरोपी की शर्ट पुलिस के हाथ लगी थी। इसके अलावा बड़ी चोरी वारदात, नकबजनी, हत्या, लूट सहित अन्य कई प्रकरणों का खुलासा करने में काफी मदद मिली।
इनका कहना है
– डॉग स्क्वॉयड ने वैसे तो जिले में हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी की बड़ी वारदातों को खोलने में मदद की है लेकिन चूरू के रतनगढ़ में ब्लाइंड डबल मर्डर मामले में जब पुलिस के हाथ खाली रह गए तो डॉग स्क्वॉयड ने ही आगे का रास्ता दिखाया। यह पुलिस के लिए एक अहम मामला था।
सुरेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो