‘साड्ढा चिडिय़ा दा चंबा वे, बाबुल असां उड़ जाना....’
-माता गुजरी कन्या उत्थान समिति का आयोजन
-13 कन्याओं के हाथ पीले किए
गजसिंहपुर.
गांव एक एफएफबीए चननोली की माता गुजरी कन्या उत्थान समिति के तत्वावधान में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 13 कन्याओं का विवाह करवाया गया। आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा और माता भागो स्कूल प्रांगण में हुआ। आयोजन में बारातों के स्वागत से विदाई तक की तमाम रस्मों का निर्वहन किया गया।
समिति के अध्यक्ष और आयोजक मंडल के मुख्य सेवादार अवतार सिंह मान ने बताया कि आयोजन में 13 युगल परिणय सूत्र में बंधे। इनमें से 8 युगल के विवाह हिन्दू रीति से हुए। पांच युगल के आनंद कारज करवाए गए।
आशीर्वाद देने पहुंचे नागरिक
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद देने कस्बे के कई लोग पहुंचे। इनमें विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, डॉ. भूपेंद्र प्रकाश शर्मा, शंकर बेनीवाल, रमेश शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, पुनीत शर्मा, मंगत शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष कृपाल सिंह डंग, हरद्वारी लाल गिरधर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरदयाल सिंह सहित कई लोग शामिल थे। इससे पूर्व सुबह गुरुद्वारा सिंह सभा में बारातों का स्वागत किया गया। इसके बाद विवाह के सभी आयोजन हुए।
अब पाइए अपने शहर ( Sri Ganganagar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज