श्री गंगानगर

अज्ञात युवक की जानकारी मिली तो पहुंची पुलिस, जांच की तो पाया मानसिक विक्षिप्त

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

श्री गंगानगरMar 11, 2019 / 07:18 pm

jainarayan purohit

अज्ञात युवक की जानकारी मिली तो पहुंची पुलिस, जांच की तो पया मानसिक विक्षिप्त

गजसिंहपुर.
गांव ३5 बीबी रोही क्षेत्र में सोमवार को मिला एक युवक इलाके के लोागें में चर्चा का विषय हो गया। असल में युवक की गतिविधियां देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो युवक मंदबुद्धि पाया गया। इस पर उसे गांव ४१ आरबी के हरप्रभ आसारा सेवा समिति आश्रम भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ३5 बीबी रोही में एक अज्ञात युवक को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। हेड कांस्टेबल रामगोपाल ने पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया।
पुलिस ने उपचार के लिए हर प्रभ आसरा सेवा समिति 41 आरबी को सूचित किया गया। समिति टीम सेवादार भगवाना राम के साथ गांव ३5 बीबी पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।
समिति संचालक सेवादार हरि सिंह ने बताया कि युवक का इलाज कर सही स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। हैड क ांस्टेबल ने बताया कि युवक की उम्र करीब ३0 साल है। वह अपना नाम पता बताने में असमर्थ है। पैरों पर जूतों से घाव बने हुए हैं।

Home / Sri Ganganagar / अज्ञात युवक की जानकारी मिली तो पहुंची पुलिस, जांच की तो पाया मानसिक विक्षिप्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.