scriptमुकलावा गांव के किसान की बेटी, अनाथ बच्चों के लिए हुए चैरिटी शो में चुनी गई मिस इंडिया | Miss India selected at Charity Show, daughter of Farmer | Patrika News

मुकलावा गांव के किसान की बेटी, अनाथ बच्चों के लिए हुए चैरिटी शो में चुनी गई मिस इंडिया

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 19, 2019 10:57:39 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर)

Miss India

मुकलावा गांव के किसान की बेटी, अनाथ बच्चों के लिए हुए चैरिटी शो में चुनी गई मिस इंडिया

-अनाथ बच्चों व असहायों के लिए हुआ चैरिटी शो

रायसिंहनगर के मुकलावा गांव की ठेठ देहाती किसान बेटी ने अनाथ बच्चों के लिए दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया है। एअर इंडिया में कैबिन क्रू की नौकरी कर रही दीपिका सुथार अपने माता पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। दिल्ली में अनाथ बच्चों के लिए काम कर रही संस्था ने इस चैरिटी शो का आयोजन किया था जिसमें दीपिका करीब एक साल से काम कर रही है।
दिल्ली में दीपिका के पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते है जबकि माता गृहणी है। दीपिका की इस सफलता की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर छा गई। कृषि से स्नात्तक दीपिका फिलहाल दिल्ली में एअर इंडिया में केबिन क्रू की नौकरी कर रही है। दीपिका ने दूरभाष पर बताया कि एमएचआईएम संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की करीब 45 मॉडल्स ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता का आयोजन एमआईएचएम के तत्वाधान में किया गया था। दीपिका ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मॉडल्स में से टॉप-4 में विनर के लिए मुकाबला हुआ जिसमें निर्णायकों ने उसका चयन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो