scriptMovement at half a dozen border posts of Pak across the border | सीमा पार पाक की आधा दर्जन सीमा चौकियों पर आवाजाही | Patrika News

सीमा पार पाक की आधा दर्जन सीमा चौकियों पर आवाजाही

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 18, 2021 09:03:28 am

Submitted by:

yogesh tiiwari

सर्दी के मौसम में रात को कोहरे का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन दिनों देर रात हल्का कोहरा छाने लगा है। कोहरे का असर मध्य रात से सुबह सात बजे रहता है। इस मौसम में भारत-पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की घटनाएं बढने से बीएसएफ अभी से सतर्क हो गई है।

सीमा पार पाक की आधा दर्जन सीमा चौकियों पर आवाजाही

घड़साना (श्रीगंगानगर). सर्दी के मौसम में रात को कोहरे का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन दिनों देर रात हल्का कोहरा छाने लगा है। कोहरे का असर मध्य रात से सुबह सात बजे रहता है। इस मौसम में भारत-पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की घटनाएं बढने से बीएसएफ अभी से सतर्क हो गई है। सीमा पार पाक रेंजर्स की चौकियों में अमूमन कम संख्या में नफरी होने के बावजूद चहल पहल देखी जा रही है। बीएसएफ ने सीमा पर जवानों तथा नाकों की संख्या बढ़ा दी है। बीएसएफ के बटालियन अधिकारी भी रात्रि को सीमा चौकियों पर आकस्मिक निरीक्षण तथा गश्त कर रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.