श्री गंगानगर

ऐसे मिले शहर के हालात जब आयुक्त साइकिल लेकर निकले शहर की सड़कों पर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरSep 15, 2018 / 10:05 pm

jainarayan purohit

ऐसे मिले शहर के हालात जब आयुक्त साइकिल लेकर निकले शहर की सड़कों पर

श्रीगंगानगर.
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में अब भी अधिक समय लगेगा। नियमित मॉनीटरिंग नहीं होने के कारण कई इलाके में हालात ज्यों के त्यों है। एेसे में शनिवार को सुबह नगर परिषद आयुक्त अशोक असीजा ने खुद साइकिल पर चहल चौक, शिव चौक, मीरा चौक, सुखाडि़या सर्किल, बीरबल चौक, कोडा चौक और गोलबाजार एरिया के आसपास सफाई का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि साइकिल पर सवार होकर सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से देखी जा सकती है। वहीं मॉर्निंग वॉक भी होता है। आयुक्त असीजा ने बताया कि गोलबाजार एरिया में सफाई व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हो पाया है। यह वार्ड सफाई ठेकेदार के अधीन है। एेसे में ठेकेदार को बुलाकर पाबंद किया गया है। इसके बावजूद सुधार नहीं होता है तो जुर्माना लगाया जाएगा।
असीजा के साथ सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित भी थे। इधर, नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप की अगुवाई में इंदिरा कॉलोनी के मुख्य नाले से सिल्ट निकालने का काम शुरू किया गया। लेकिन वहां फेरो कवर उखाडऩे के बाद पूर्ववत की तरह नहीं रखने पर आसपास दुकानदारों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। बी ब्लॉक एरिया में भी सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की टीम जुटी हुई थी।
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में अब भी अधिक समय लगेगा। नियमित मॉनीटरिंग नहीं होने के कारण कई इलाके में हालात ज्यों के त्यों है। एेसे में शनिवार को सुबह नगर परिषद आयुक्त अशोक असीजा ने खुद साइकिल पर चहल चौक, शिव चौक, मीरा चौक, सुखाडि़या सर्किल, बीरबल चौक, कोडा चौक और गोलबाजार एरिया के आसपास सफाई का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि साइकिल पर सवार होकर सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से देखी जा सकती है। वहीं मॉर्निंग वॉक भी होता है। आयुक्त असीजा ने बताया कि गोलबाजार एरिया में सफाई व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हो पाया है। यह वार्ड सफाई ठेकेदार के अधीन है।

Home / Sri Ganganagar / ऐसे मिले शहर के हालात जब आयुक्त साइकिल लेकर निकले शहर की सड़कों पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.