scriptनगर परिषद चुनाव: सभापति की कुर्सी के लिए कांग्रेस-भाजपा सीधी टक्कर | Municipal council election: Congress-BJP direct competition for chairp | Patrika News

नगर परिषद चुनाव: सभापति की कुर्सी के लिए कांग्रेस-भाजपा सीधी टक्कर

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 22, 2019 01:43:40 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://bit.ly/2m0A1NZ
 

नगर परिषद चुनाव: सभापति की कुर्सी के लिए कांग्रेस-भाजपा सीधी टक्कर

नगर परिषद चुनाव: सभापति की कुर्सी के लिए कांग्रेस-भाजपा सीधी टक्कर

नगर परिषद चुनाव: सभापति की कुर्सी के लिए कांग्रेस-भाजपा सीधी टक्कर

-सभापति पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने करुणा चांडक और भाजपा ने बबीता गौड़ को प्रत्याशी घोषित किया
-नामांकन के समय निर्दलीय विधायक गौड़ नहीं आए नजर,छह कांग्रेस के पार्षद बाड़ेबंदी में शामिल नहीं
-सभापति चुनाव के लिए कांग्रेस ने हिमाचल व भाजपा ने फाजिल्का में की पार्षदों की बाड़ेबंदी

श्रीगंगानगर.नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा में सभापति पद को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है । सभापति पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने करुणा चांडक और भाजपा ने बबीता गौड़ को प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस पार्टी के 19 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं और इनमें 6 पार्षद गौड़ जुट के हैं और कुछ निर्दलीय पार्षद भी गौड़ के संपर्क में है। गौड़ गुट ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
सूत्रों की माने तो भाजपा ने बबीता गौड़ पर दांव बहुत सोच-समझ कर खेला है। बताया जा रहा है विधायक गौड़ के समर्थक कुछ निर्दलीय पार्षद बबीता गौड़ के पाले में जा सकते हैं। साथ ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आए छह पार्षद चांडक गुट से खफा हैं। इस स्थिति में कांग्रेस पार्टी के लिए सभापति पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 33 दूर नजर आ रहा है।
हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सहारण का दावा है कि कांग्रेस पार्टी के पास 35 पार्षदों हैं। भाजपा ने पार्षद नीलू दावड़ा, डॉ.नैनी मैय्यर और गगनदीप कौर को अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन के लिए मना लिया है। इस कारण ही इन तीनों ने भाजपा से नामांकन दाखिल किया है। भाजपा का बोर्ड बनता है इन तीनों में से एक को उप सभापति बनाया जा सकता है।
———————
चांडक और सहारण ने गौड़ से किया सम्पर्क
कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद सभापति पद के लिए करुणा चांडक को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस बीच सुबह 10 बजे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष सहारण और कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने नामांकन भरने के लिए साथ चलने के लिए विधायक राजकुमार गौड़ से मिले। दोनों नेताओं ने गौड़ से कांग्रेस बोर्ड का बनाने को लेकर बातचीत की। शिक्षा राज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गाोविंद सिंह डोटासरा ने भी विधायक गौड़ से चर्चा कर कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के लिए आग्रह किया परन्तु गौड़ नामांकन भरने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के साथ नहीं गए।
——————

चांडक गुट के पार्षदों की हिमाचल में की बाड़ेबंदी–नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 19 पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी के 13 पार्षद सहित कुछ निर्दलीय पार्षद अशोक चांडक गुट में शामिल हैं। उनकी हिमाचल में बाड़ेबंदी की गई है।
——————

भाजपा ने फाज्लिका में की बाड़ेबंदी—भाजपा ने 24 पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है। इनमें कुछ पार्षद नामांकन दाखिल करने के वक्त नजर आए। भाजपा ने सिरसा से पार्षदों को फाजिल्का में शिफ्ट कर दिया है। नगर परिषद के उप-सभापति अजय दावड़ा ‘लक्की’ ने दावा किया भाजपा के सभी पार्षद एकजुट हैं और भाजपा का ही बोर्ड बनेगा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने करीब नौ निर्दलीय पार्षदों को अलग जगह ठहराया है।
——————

विधायक के घर बैठे रहे पार्षद

-कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर आए छह पार्षद विधायक राजकुमार गौड़ के समर्थक हैं। ये पार्षद कांग्रेस पार्टी की बाड़ेबंदी में शामिल नहीं है। ये गुरुवार दोपहर बाद भी विधायक गौड़ के घर पर थे। इनमें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और वार्ड 55 से पार्षद कमला बिश्नोई, वार्ड 4 से पार्षद रमेश चंद्र शर्मा,तीन से कुसम कौशिक,नौ से पाल सिंह, 58 से अक्षय डागला और वार्ड 12 से दलीप लावा सहित अन्य कार्यकर्ता विधायक गौड़ के घर पर नजर आए।
—————

कांग्रेस-भाजपा का अपना-अपना दावा

कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा बोर्ड

कांग्रेस पार्टी के हाईकमान ने नगर परिषद गंगानगर के चुनाव में सभापति पद के लिए करूणा चांडक को सभापति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर सिंबल दिया है। कांग्रेस पार्टी निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में है और उनके सहयोग से नगर परिषद में बोर्ड बनाएगी। विधायक गौड़ कांग्रेस पार्टी के साथ में हैं और हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाएंगे।
संतोष सहारण, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस,श्रीगंगानगर।
——————

खरीद-फरोख्त करने वालों पर होगा वज्र प्रहार

पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद सर्वम्मति से पार्षद बबीता गौड़ को सभापति के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पहली बार जनता के विश्वास को खरीद करने वालों पर वज्र्र प्रहार किया जाएगा। भाजपा नगर परिषद गंगानगर में बोर्ड बनाएगी।
-प्रहलाद गुंजल,नगर परिषद चुनाव पर्यवेक्षक, भाजपा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो